EPFO Pension Update : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की 24वीं सेट्रंल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक से पहले देशभर के सेवानिवृत कर्मचारी सक्रिय हो गए है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा दी जा रही कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत प्रत्येक माह एक हजार को काफी कम बताया है।
फिलहाल कयास लगाए जा रहे है कि 19 नवंबर का होने वाली बैठक में न्यूनतम मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की जा रही है। सरकार द्वारा कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन तीन हजार रुपये कर सकती है, लेकिन कर्मचारी संगठन इस पेंशन भी सहमत नहीं है। ऐसे मे सेवानिवृत कर्मचारी पेंशन को बढ़ाने के लिए हरियाणा के करनाल में आंदोलनरत हुए। जहां पर कर्मचारियों ने न्यूनतम पेंशन को 7500 रुपये करने की मांग उठाई है।
बढ़ती महंगाई और इलाज के खर्च के बीच इतनी कम राशि में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर पेंशनर्स ने मंगलवार को प्रदर्शन कर न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने और इसके साथ महंगाई भत्ता देने की मांग उठाई। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस संबंध में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त को ज्ञापन भी भेजा गया है।
पेंशनर्स मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, बलकार सिंह, जसविंद्र सिंह और बालेश्वर ने कहा कि लंबे समय से न्यून न्यूनतम पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि रोजमर्रा की जरूरतों और दवाइयों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। एक हजार रुपये की पेंशन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। कई वर्षों से इस मांग को उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
15वीं स्थायी समिति की सिफारिश का दिया हवाला
पेंशनर्स ने लोकसभा की श्रम संबंधी स्थायी समिति की 15वीं रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसमें भी एक हजार रुपये की न्यूनतम पेंशन का मुद्दा उठाया गया था। समिति ने महंगाई को देखते हुए पेंशन की समीक्षा कर इसे सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने और योजना के लिए सरकारी आर्थिक सहायता बढ़ाने पर विचार करने की सिफारिश की थी। इसके अलावा उच्च वेतन के आधार पर पेंशन देने की मांग पर कार्रवाई करने की अपील की।


