Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा की पहली स्मार्ट रोड बनने की दी मंजूरी, 32 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदल जाएंगे इस शहर के 5 बड़े रास्ते

हरियाणा की पहली स्मार्ट रोड बनने की दी मंजूरी, 32 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदल जाएंगे इस शहर के 5 बड़े रास्ते

Haryana First Smart Road : हरियाणा सरकार की प्रत्येक शहर में स्मार्ट रोड योजना पर काम शुरू हो गया है। सीएम नायब सैनी द्वारा प्रदेश की पहली स्मार्ट रोड बनाने को हरी झंडी दिखा रही है। चरखी दादरी शहर में राज्य की पहली 'स्मार्ट रोड' विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 32.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का पत्र जारी कर दिया है। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही नगर परिषद और संबंधित विभागों ने धरातल पर काम शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। परियोजना को तय समय सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए योजना के तहत पांच अलग-अलग चरणों में टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इससे सड़क निर्माण, भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, सौंदर्याकरण और हाईटेक उपकरणों की स्थापना का कार्य समानांतर रूप से और बिना किसी अवरोध के संपन्न हो सकेगा।

इन प्रमुख मागों की बदलेगी सूरत

योजना तैयार कराने के साथ स्वीकृति दिलाने में दादरी के विधायक सुनील सांगवान का भी बहम योगदान रहा है। उनके निरंतर प्रयासों से सिरे चढ़ रही इस परियोजना के तहत शहर के सबसे व्यस्त और मुख्य मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। इसमे मुख्य रूप से सरदार झाडू सिंह चौक से बधवाना गेट और रविदास बस्ती से सरदार झाड़ सिंह चौक तक के मार्ग समेत अन्य सडकें शामिल हैं।

दादरी नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बताया कि स्मार्ट रोड परियोजना को मुख्यालय से प्रशासनिक स्वीकृत मिल गई है। 16 नवंबर को ही इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास रहेगा।

पांच चरणों में यूं आमंत्रित किया जाएगा टेंडर

सरदार झाडू सिंह चौक से परशुराम चौक 2.80 करोड़

पंचनद चौक से पुराना कालेज रोड 2.85 करोड़

धर्मकांटा ने नंदीशाला पुराना झज्जर रोड 5.11 करोड़

सरदार झाडू चौक से बधवाना गेट 10.98 करोड़

रविदास बस्ती से सरदार झाडू सिंह चौक 10.49 करोड़

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

लाखों सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए खुशखबरी, दस साल के डीए का एरियर देने की तैयारी में राज्य सरकार