Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

70 के दशक में चौपाटी की शान हुआ करता था लता का यह गाना, घुंघरूओं की खनक हर शाम बांध देती थी समां

70 के दशक में चौपाटी की शान रहे ‘मेरी प्रेम कहानियां' सुपरहिट गाना लता की आवाज में अभिनेत्री लक्ष्मी छाया पर फिल्माया गया था। इस गाने में लक्ष्मी छाया ने बेहतरीन अभिनय से उस दौर में लोगों का दिल जीत लिया था।

70s Hindi Song
70s Hindi Song

Old Song: लता मंगेशकर की आवाज में पुराने गानों का दौर शायद ही कभी खत्म होगा। 70 के दशक में लता की आवाज का जादू पूरे देश में छाया हुआ था। मुंबई की दादर पारसी कॉलोनी में रहने वाले विजय प्रताप रस्तोगी ने लता मंगेशकर के पुराने गाने (Lata Mangeshkar old song) का खूबसूरत किस्सा सांझा किया। विजय प्रताप रस्तोगी की आयु अब 86 वर्ष हो चुकी है। विजय प्रताप ने जयपुर टाइम्स की टीम के साथ पुराने दौर का किस्सा सांझा करते हुए बताया कि 70 के दशक में जब वह तकरीबन 29-30 वर्ष के थे, तब लता दीदी की आवाज में सुपरहिट गाना (superhit old song) ‘अपनी प्रेम कहानियां' आया था।

उन्होंने बताया कि यह गाना कई वर्षों तक चौपाटी की शान बना रहा। मैं और मेरे दोस्त स्पेशल इस गाने को सुनने के लिए हर शाम चौपाटी की सैर पर जाते थे। उन्होंने अपना पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि ‘अपनी प्रेम कहानियां' गाने की शुरुआत में घुंघरूओं की आवाज हर शाम चौपाटी में समां बांध देती थी।

लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया था ‘अपनी प्रेम कहानियां' गाने का संगीत

मुंबई की दादर पारसी कॉलोनी में रहने वाले विजय प्रताप रस्तोगी अब ठीक से चल भी नहीं पाते। लेकिन आज भी पुराने गानों को खूब सुनते हैं। रस्तोगी बताते हैं कि आज भी उनके कानों में लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल (Lakshmikant Pyarelal) की जोड़ी द्वारा तैयार किया गया ‘अपनी प्रेम कहानियां' का मधुर संगीत गूंज रहा है। उन्होंने बताया कि अध्यापक की नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद सैकड़ो बार इस गाने को सुन चुका हूं और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का मधुर संगीत इस गाने के माध्यम से आज भी पुराने दौर की याद ताजा कर देता है।

बता दें कि इस सुपरहिट गीत को लता मंगेशकर की आवाज में सन् 1971 में रिलीज हुई ‘मेरा गांव मेरा देश' फिल्म के लिए बनाया गया था। 70 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘मेरा गांव मेरा देश' में विनोद खन्ना और धर्मेंद्र (Dharmendra), आशा पारेख व लक्ष्मी छाया ने मुख्य किरदार निभाया था।

लक्ष्मी छाया पर फिल्माया गया था सदाबहार गाना ‘मेरी प्रेम कहानियां'

70 के दशक में चौपाटी की शान रहे ‘मेरी प्रेम कहानियां' सुपरहिट गाना लता (Lata Mangeshkar) की आवाज में अभिनेत्री लक्ष्मी छाया पर फिल्माया गया था। इस गाने में लक्ष्मी छाया ने बेहतरीन अभिनय से उस दौर में लोगों का दिल जीत लिया था। बता दें कि यह गाना पूर्ण रूप से लक्ष्मी छाया के इर्द-गिर्द घूमता है लेकिन कहीं-कहीं इसमें विनोद खन्ना और धर्मेंद्र को भी दिखाया गया है।

‘अपनी प्रेम कहानियां' सदाबहार गाने (evergreen song) के बोल आनंद बख़्शी जी ने लिखे थे। 70 के दशक में इस गाने में लक्ष्मी छाया के घुंघरूओं की खनक सुनने के लिए लोग अक्सर शाम को चौपाटी की सैर के लिए निकल जाते थे। पुराने दौर में ही नहीं बल्कि, आज के दौर में भी यह गाना पुराने संगीत को पसंद करने वाले लोगों का फेवरेट है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा रोडवेज बसों की टाइमिंग में होगा बदलाव, सर्दियों में बदले स्कूल-कालेजों के समय का असर