Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में नया रिंग रोड, दो फ्लाईओवर और अंडरपास की तैयारी, नितिन गडकरी ने डीपीआर के दिए निर्देश

हरियाणा के इस शहर में  नया रिंग रोड, दो फ्लाईओवर और अंडरपास की तैयारी, नितिन गडकरी ने डीपीआर के दिए निर्देश

Haryana Road Infrastructure : हरियाणा में केंद्र सरकार की योजना के तहत शहरों में नया सड़क नेटवर्क तैयार हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा हो गया है, ऐसे में नए सड़क नेटवर्क के माध्यम से जाम से राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के पानीपत शहर की ट्रैफिक नेटवर्क की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू कर दी। शहर में पांच बड़ी सड़क परियोजनाओं की तैयारी शुरू होने की उम्मीद जगी है।

रिंग रोड, दो नए फ्लाईओवर, एक अंडरपास और फ्लाईओवर पर एंट्री-एग्जिट रैंप के साथ जीटी रोड पर अनाज मंडी के सामने दोनों तरफ यू-टर्न बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं। इन परियोजनाओं के साकार होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव घटने के साथ औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर ये प्रस्ताव रखे। केंद्रीय मंत्री ने सभी पांचों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए सड़क एवं फ्लाईओवर नेटवर्क का विस्तार जरूरी है।

सेक्टर-13-17 से बाबरपुर तक बनेगा नया फ्लाईओवर सेक्टर-13-17 फ्लाईओवर से बाबरपुर फ्लाईओवर तक नए फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया। इसके साथ एल्डिको के सामने अंडरपास बनाने की मांग भी रखी। इस परियोजना से संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुगम होने और चौराहों एवं कटों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

रिंग रोड बनने पर बाहर से निकलेंगे भारी वाहन

रिंग रोड निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई। इसका उद्देश्य भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश किए बिना बाहरी मार्ग से उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। वर्तमान में शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण प्रमुख सड़को पर यातायात प्रभावित होता है। रिंग रोड बनने से शहर की आंतरिक सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ आसपास के क्षेत्रों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिल सकेगा।

बरसत रोड से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगी सीधी एंट्री

बरसत रोड से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सुविधा देने के लिए पानीपत फ्लाईओवर पर एंट्री रैंप बनाने की मांग की गई। दूसरी तरफ नाथू स्वीट्स के सामने एग्जिट रैंप बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। अभी वाहन चालकों को अपनी दिशा और गंतव्य के अनुसार कई बार अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

वहीं, बाबरपुर मंडी के सामने भी नए फ्लाईओवर के निर्माण की मांग रखी गई है। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों को यातायात के दबाव के कारण परेशानी होती है। फ्लाईओवर बनने से मंडी के सामने वाहनों की आवाजाही सुचारु करने में मदद मिलेगी।

अनाज मंडी के सामने दोनों तरफ बनेंगे सुरक्षित यू-टर्न

पानीपत अनाज मंडी के सामने जीटी रोड पर दोनों तरफ सुरक्षित यू-टर्न बनाने का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया। इससे मंडी में आने-जाने वाले किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों को वाहन मोड़ने के लिए सुरक्षित सुविधा मिल सकेगी। यातायात संचालन बेहतर होने से मंडी क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था कम करने में मदद मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर के तीन रेलवे ओवरब्रिज पर लगेंगे साउंड बैरियर, 21 कालोनियों के लोगों को मिलेगी राहत