Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ड्रोन के पार्ट्स की डिजाइनिंग अब रोहतक में, एमएसएमई सेंटर बनेगा नई तकनीकी का केंद्र

ड्रोन के पार्ट्स की डिजाइनिंग अब रोहतक में, एमएसएमई सेंटर बनेगा नई तकनीकी का केंद्र

MSME Technology Centre : एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर अब देश के उभरते ड्रोन उद्योग को नई रफ्तार देने की तैयारी कर रहा है। सेंटर जल्द ही देश की प्रमुख ड्रोन निर्माता कंपनियों के साथ एमओयू करने जा रहा है। इसके तहत रोहतक के इस सेंटर पर ड्रोन के विभिन्न पार्ट्स के अत्याधुनिक डिजाइन तैयार किए जाएंगे। खास बात यह है कि यहां तैयार होने वाली इस नई डिजाइन तकनीक से देश भर के अन्य उद्योग और युवा भी सीख ले सकेंगे।

सेंटर में पहले से ही उच्च स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग सेटअप और आधुनिक आधुनिक मशीनरी मशीनरी मौजूद है। इसी बुनियादी ढांचे का लाभ उठाते हुए अब यहां ड्रोन के कलपुजों की डिजाइनिंग पर काम शुरू होगा। एमओयू होने के बाद न केवल ड्रोन कंपनियां, बल्कि अन्य स्थानीय और बाहरी इंडस्ट्रीज भी अपने उत्पादों और पार्ट्स के डिजाइन यहां तैयार करवा सकेंगी। इससे छोटे और मझोले उद्योगों को कम लागत में बेहतर तकनीक मिल सकेगी और मेक इन इंडिया अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

ट्रेड फेयर में दिखेगी रोहतक की तकनीक

सेंटर में तैयार किए गए ड्रोन पार्ट्स के इन खास डिजाइनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेड फेयर में प्रदर्शित किया जाएगा। ट्रेड फेयर में इन पार्ट्स के शामिल होने से देश-विदेश की कंपनियों को रोहतक सेंटर की तकनीकी क्षमता के बारे में पता चलेगा। जिससे भविष्य में बड़े निवेश और नए प्रोजेक्ट्स मिलने की राह आसान होगी।

रोहतक के एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के वरिष्ठ प्रबंधक नरेश कुमार जैन ने बताया कि ड्रोन कंपनियों से एमओयू करने के लिए सरकार की तरफ से कहा गया है। वर्तमान में इसके प्रारूप पर काम चल रहा है और इसमें अभी कुछ तकनीकी या नीतिगत बदलाव भी किए जा सकते हैं। इसलिए इस पूरी प्रक्रिया के धरातल पर उतरने में कुछ समय लग सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोनीपत में बनेगा स्मार्ट मास्टर रोड, सेक्टर 15 में साइकिल ट्रैक के साथ सुधरेगा ट्रैफिक सिस्टम