हरियाणा की बेटी लाखों रुपए का पैकेज छोड़ बनी साध्वी, 37 वर्षीय अक्षिता बिताएगी अब सन्यासी जीवन
लाखों रुपए का पैकेज छोड़कर चर्चा में आई हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली अक्षित जैन कई बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों में काम कर चुकी हैं। फॉक्सवैगन में लाखों रुपए का पैकेज छोड़कर अक्षिता ने अपनी 61 वर्षीय मां शिरोमणि के साथ जैन समाज में साध्वी बनने का फैसला लिया है।
Akshita Jain: आज के दौर में जहां एक तरफ लोग सुख-चैन और विलासिता का जीवन जीने के लिए दिन रात पैसे कमाने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सफलता की बुलंदियों पर पहुंचकर सन्यासी जीवन भी धारण कर रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी हरियाणा प्रदेश से सामने आई है। हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले की रहने वाली अक्षिता जैन ने लाखों रुपए के पैकेज को छोड़कर अब सन्यासी जीवन जीने का फैसला लिया है। अक्षिता गुरुग्राम में इंटरनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में 50 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर काम कर रही थी। लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर अब अक्षिता ने जैन समाज में साध्वी बनने का फैसला लिया है।
अक्षित अपनी 61 वर्षीय मां शिरोमणि के साथ बनेगी जैन समाज में साध्वी
इंटरनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन में लाखों रुपए का पैकेज छोड़कर अक्षिता ने अपनी 61 वर्षीय मां शिरोमणि के साथ जैन समाज में साध्वी बनने का फैसला लिया है। अक्षित जैन अपनी मां के साथ अब सांसारिक जीवन त्याग कर सन्यासी जीवन ग्रहण करेंगी। बता दें कि अक्षिता की मां शिरोमणि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हो चुकी हैं। जैन समाज में दीक्षा लेने से पहले अक्षिता और उनकी मां शिरोमणि का आज राजस्थान प्रदेश के जोधपुर में वरघोड़ा निकाला जाएगा। अक्षित जैन और उनकी मां दोनों पंजाबी हिंदू परिवार से आती हैं और अब जैन समाज का हिस्सा बनेंगी।
अक्षिता कर चुकी हैं मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन और फीएट जैसी इंटरनेशनल कंपनियों में काम
लाखों रुपए का पैकेज छोड़कर चर्चा में आई हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली अक्षित जैन कई बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों में काम कर चुकी हैं। 37 वर्षीय अक्षित जैन इंटरनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन फिएट और मर्सिडीज बेंज में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अक्षिता ने आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई करने के बाद 2015 से 2017 तक 2 वर्ष फीएट में काम किया। इसके भारत 2018 से 2025 तक मर्सिडीज़ बेंज में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में और 2025 से 2026 तक फॉक्सवैगन इंटरनेशनल कंपनी में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दी।
अक्षिता ने जैन साध्वी बनने के फैसले को लेकर कहा कि उन्होंने काम के दौरान कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर से जुड़ी गतिविधियों से सूक्ष्म जीवों की वीराधना को महसूस किया। उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर स्थापित करने हेतु बड़े स्तर पर जमीन की खुदाई के दौरान सूक्ष्म जीव प्रभावित हो सकते हैं। इन सब चीजों से जीवों को होने वाले नुकसान को देखकर उन्होंने जैन समाज में सन्यासी जीवन बिताने का फैसला लिया है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।