Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्युतीकरण कार्य का किया निरीक्षण 

विद्युतीकरण कार्य का किया निरीक्षण 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के पीसीईई राजेश मोहन के साथ जोधपुर एवम बीकानेर डिवीजन के रेल्वे अधिकारी दल द्वारा सुजानगढ़-रतनगढ़ रेलवे ट्रेक के इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य का निरीक्षण किया गया। इलेक्ट्रिक इंजन का रतनगढ़ से सुजानगढ़ तक सफल ट्रायल किया गया। रतनगढ़ से सुजानगढ़ के इस ट्रैक की लंबाई 46.27 किमी है तथा टीकेएम 52.13 किमी है। अभी सुजानगढ़ से डेगाना के बीच विद्युतीकरण के तरीके पूर्ण होने के पश्चात जल्द से पर विद्युत ट्रेन दौड़ती हुई नजर आएगी। वहीं सुजानगढ़ पहुंचने पर दल का स्टेशन मास्टर उमाराम चैधरी, पीडबल्यूआई बत्तीलाल मीणा द्वारा स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल सुजानगढ़ एस आई भोम सिंह, रविन्द्र सिंह मय स्टाफ मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा