Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सोयाबीन 150 और सरसों 200 रुपये तेज, किसानों को बड़ी राहत, जाने राजस्थान मंडी के ताजा भाव

सोयाबीन 150 और सरसों 200 रुपये तेज, किसानों को बड़ी राहत, जाने राजस्थान मंडी के ताजा भाव

Rajasthan Mandi Bhav : राजस्थान की मंडियों में फसलों के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। इसमें सरसों व सोयाबीन में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। इससे सोयाबीन व सरसों उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिली है। भाव में तेजी आने के साथ ही कोटा की भामाशाहमंडी में जिंसों की आवक बढ़ गई है।

कृषि जिंसों की आवक लगभग 250000 कट्टे की रही। सोयाबीन 150, सरसों 200 रुपए प्रति क्विटल तेज रहा। चना 50, उड़द 300 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 4000 कट्टे की आवक रहा। लहसुन 5400 से 20000 रुपए प्रति क्विटल रहा। किराना बाजार में मूंगफली व सरसों तेल में 35 रुपए टिन की तेजी रही।

फसलों के भाव इस प्रकार रहे

गेहूं मिल. 2770 से 2875, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2870 से 2950, बेस्ट टुकड़ी 2950 से 3150, धान (1509) गीला 3400 से 4200, सूखा 4100 से 4551, धान (1847) 3800 से 4350, धान (1718) 4400 से 4931, धान सुगन्धा 3700 से 4051, धान (पूसा 1) 4200 से 4650, धान (1401) 4300 से 4721, सोयाबीन 5800 से 7351, सरसों 8500 से 9481,

अलसी 9500 से 10000, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नई 2300 से 2860, जो 2500 से 2650, तिल्ली 12000 से 15500, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14700, धनिया ईगल 15000 से 15500, धनिया रंगदार 16000 से 17500, मूंग 6500 से 8000, उड़द 5500 से 8100, चना देशी 6700 से 7000, चना मौसमी नया 6600 से 7001, चना पेप्सी 6600 से 7001, वना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपए प्रति क्विटल रहे।

खाद्य तेल भाव खाद्य तेल

भाव (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2580, चंबल 2550, सदाबहार 2390, लोकल रिफाइंड 2300, दीप ज्योति 2410, सरसों स्वास्तिक 3260, अलसी 2820 रुपए प्रति टिन। मूंगफली ट्रक 3370, कोटा स्वास्तिक 2980, सोना सिक्का 3260, कटारिया गोल्ड 3030 रुपए प्रत्ति टिन। वनस्पति वी स्कूटर 2070, अशोका 2070 रुपए प्रतिटिन। चीनी के भाव 5630 से 5680 प्रति क्विटल रहे।

देसी घी के थोक भाव

मिल्क फूड 10040, कोटा फ्रेश 9900, पारस 10350, नोवा 10100, अमूल 9980, मधुसूदन 10500, परम 10340 रुपए प्रतिटिन। चावल व दालः बासमती चावल 9500-10500, मूंग दाल 9500-10200, मोगर 10700-11100, चना दाल 8800-9000, तुअर दाल 12000-15200, उड़द 10800-11500, उड़द मोगर 12000-13000, मसूर 7000-7500 रुपए प्रति क्विटल रहा।

चांदी गिरी, सोने में स्थिरता

कोटा के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी में गिरावट रही। सोने में स्थिरता रही। चांदी के भाव 2000 रुपए की कमी के साथ 180500 रुपए प्रत्ति किग्रा रहे। जेवराती सोने के भाव 140200 व शुद्ध सोने के भाव शुद्ध सोने के भाव 140950 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24) (99.5): 140500

गोल्ड (22):130093

गोल्ड (20) 122174

गोल्ड (18) 112400

गोल्ड (14): 98944

(भावः कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में 8 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रिक लोको शेड, 490 करोड़ होंगे खर्च