Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में 8 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रिक लोको शेड, 490 करोड़ होंगे खर्च

राजस्थान में 8 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रिक लोको शेड, 490 करोड़ होंगे खर्च

Rajasthan Railway Development : राजस्थान को रेलवे विभाग द्वारा एक हब के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है। जहां राजस्थान में नई रेल लाइन बिछाने का काम किया रहा है और इनके माध्यम से हरियाणा, दिल्ली, एमपी व गुजरात, पंजाब से सीधी कनेक्टिविटी की जा रही है।

अब रेलवे विभाग ने बड़े रेल इंजन अनुरक्षण केंद्र के रूप में राजस्थान को पहचान दिलाने का काम किया जा रहा है। राजस्थान के कोटा के काला तालाब क्षेत्र में करीब 490 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक विद्युत लोको शेड विकसित करने की योजना तैयार की गई है। करीब 8 हैक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस शेड में 500 थ्री-फेज विद्युत इंजनों के रखरखाव, मरम्मत और तैनाती की क्षमता होगी।

इस परियोजना के लिए कोटा रेल मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजे गए हैं। परियोजना को स्वीकृति मिलने पर कोटा के रेल बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती मिलेगी। प्रस्तावित लोको शेड के लिए काला तालाब क्षेत्र की जमीन को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा कोटा से गंगापुर के बीच एक अन्य स्थान का भी सर्वे कराया गया है।

करीब 490 करोड़ रुपए की इस परियोजना को लेकर रेलवे स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर आगे बढ़ाया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इस परियोजना का लाभ केवल रेलवे परिचालन तक सीमित नहीं रहेगा। लोको शेड के निर्माण और संचालन से तकनीकी, इंजीनियरिंग, रखरखाव और अन्य सहायक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसके साथ ही रेलवे से जुड़े छोटे-बड़े उद्योगों और सेवा क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिलेगा। परियोजना साकार होने पर कोटा देश के प्रमुख विद्युत रेल इंजन अनुरक्षण

केंद्रों में अपनी जगह बना सकेगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, कोटा में अत्याधुनिक विद्युत लोको शेड विकसित करने की योजना पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। रेल मंत्रालय की ओर से कोटा रेल मंडल के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। प्रस्ताव के अनुसार इसका निर्माण काला तालाब क्षेत्र में किया जाना है।

बढ़ते रेल यातायात से मिलेगी मजबूती

कोटा रेल मंडल की भौगोलिक स्थिति इस परियोजना के लिहाज से काफी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। मथुरा-नागदा रेलखंड पर प्रस्तावित तीसरी और चौथी रेल लाइन, रामगंजमंडी-भोपाल नई रेल लाइन तथा क्षेत्र में मौजूद बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कारण रेल यातायात लगातार बढ़ रहा है। कोटा और आसपास के क्षेत्रों में तापीय विद्युत संयंत्र, सीमेंट कारखाने और खाद-उर्वरक उद्योग होने से मालगाडियों की आवाजाही भी काफी महत्त्वपूर्ण है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यहां बड़े विद्युत लोको शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

दूरस्थ लोको शेड पर निर्भरता होगी कम

वर्तमान में इंजनों के रखरखाव और मरम्मत के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। कोटा में ही अत्याधुनिक सुविधा विकसित होने से इंजनों को दूरस्थ लोको शेड तक भेजने की आवश्यकता कम होगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा इंजनों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इसके अलावा यात्री और मालगाड़ियों का संचालन अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

रेल मंत्रालय स्तर पर होना है निर्णय

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि कोटा रेल मंडल की ओर से अत्याधुनिक विद्युत लोको शेड के प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजे गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार 500 इंजनों के रखरखाव की क्षमता वाला लोको शेड बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए काला तालाब क्षेत्र में करीब 8 हैक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है। अब इस संबंध में रेल मंत्रालय स्तर - पर निर्णय किया जाना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन 150 और सरसों 200 रुपये तेज, किसानों को बड़ी राहत, जाने राजस्थान मंडी के ताजा भाव