Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ईसान की जगह ऋतुराज को ओपनर उतारना गंभीर को पड़ा महंगा, पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई भारतीय टीम

पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का ऊपरी क्रम पूरी तरह से फेल नजर आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो एकदिवसीय मुकाबलों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी में बड़ा कारनामा दिखाने में नाकाम रहे। ईशान किशन की जगह भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर द्वारा ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग में उतारना महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। ऋतुराज ने ओपनर बैट्समैन के रूप में दो मैचों में कुल 23 रन बनाए हैं।

Ind-Nz Match
Ind-Nz Match

Ind-Nz Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) स्थित बे ओवल मैदान में खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का ऊपरी क्रम पूरी तरह से फेल नजर आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो एकदिवसीय मुकाबलों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी में बड़ा कारनामा दिखाने में नाकाम रहे। ईशान किशन की जगह भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर द्वारा ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग में उतारना महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। ऋतुराज ने ओपनर बैट्समैन के रूप में दो मैचों में कुल 23 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी ईशान किशन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में उतरने की सलाह दी थी। भारत के पास आज खेले जा रहे हैं मुकाबले में जीत हासिल कर 7 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका था। लेकिन ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के कारण आज भारत द्वारा न्यूजीलैंड को 210 रन का छोटा टारगेट देने के बाद सीरीज जीतने का सपना पूरा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

भारतीय टीम 42.1 ओवर में हुई ऑल आउट

भारतीय टीम की तरफ से आज पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी भी बल्लेबाज ने संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया। भारतीय ऊपरी क्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ सहित तीनों ने मिलकर मात्र 30 रन ही बना पाए। वहीं पिछले मैच में रोहित शर्मा व विराट कोहली जीरो पर और ऋतुराज गायकवाड 5 रन पर आउट हो गए थे।

आज मैट हेनरी की गैर हाजिरी में कप्तान मिचेल सेंटनर और जैकब डफी के साथ फिशर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारत को 50 ओवर का खेल पूरा होने से पहले ही 42.1 ओवर में 209 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। मिचेल सेंटनर और जैकब डफी को 3-3 और फिशर को दो सफलताएं मिली।

अक्षर पटेल और ईशान किशन ने संभाला भारतीय टीम का स्कोर

भारतीय टीम की तरफ से आज ओपनर बैट्समैन के रूप में मैदान में उतरे ऋतुराज गायकवाड़ और रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली के जल्दी आउट होने से भारतीय टीम पर माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर फिर बड़ी हार का खतरा मंडराने लगा था। लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल और ईशान किशन ने मुश्किल में खड़ी भारतीय टीम की पारी को संभाल।

अक्षर पटेल 55 गेंदों में 46 रनों की और ईशान किशन ने आज 58 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने 22-22 रनों की पारी खेली। आज के मैच भारत द्वारा न्यूजीलैंड को छोटा टारगेट देने के बाद अब 7 साल बाद वनडे सीरीज जीतने का सपना अधूरा रहता दिखाई दे रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन 150 और सरसों 200 रुपये तेज, किसानों को बड़ी राहत, जाने राजस्थान मंडी के ताजा भाव