Pooja Special Train : रेलवे विभाग ने त्योहारी सीजन में ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने व नई ट्रेन संचालन का सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा ट्रेनों का संचालन दूसरे राज्यों से यूपी व बिहार के लिए हो रहा है, क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की काफी भीड़ है। ऐसे में रेलवे विभाग ने रूट पर ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने का प्रयास कर रहा है।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोटा से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत दी है। रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 09823/09824 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
इससे राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि पहले गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया-दानापुर का संचालन 14 नवंबर तथा वापसी में गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया का संचालन 16 नवंबर 2026 तक निर्धारित था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब इसे क्रमशः 12 और 14 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।
सोगरिया से इन तारीखों में चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया-दानापुर पूजा स्पेशल 21 और दिसंबर को प्रत्येक शनिवार रात 11.10 बजे सोगरिया से रवाना होगी। कोटा मंडल में यह ट्रेन रात 11.53 बजे बारां, अगले दिन रात 12.28 बजे सालपुरा और 12.48 बजे छबड़ा गुगौर पहुंचेगी। रविवार रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
28 नवंबर तथा 5 और 12 वापसी में गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया पूजा स्पेशल 23 और 30 नवंबर तथा 7 और 14 दिसंबर को प्रत्येक सोमवार रात 12.15 बजे दानापुर से रवाना होगी। मंगलवार को रात 1.03 बजे छबड़ा गुगोर, 1.18 बजे सालपुरा और 1.53 बजे बारां पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 3.45 बजे सोगरिया पहुंचेगी।


