12 साल पुराने गाने ‘बेबी डॉल' गाने पर कनिका ने जयपुर में मचाया धमाल, जमकर झूमे राजस्थानी
कनिका के रात 10 बजे स्टेज पर पहुंचते ही दर्शकों ने ‘बेबी डॉल' गाने की मांग शुरू कर दी। कनिका ने जैसे ही 12 साल पुराना अपना ‘बेबी डॉल' गाना शुरू किया तो कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने ठुमके लगाने शुरू कर दिए। कार्यक्रम के दौरान कनिका द्वारा अपने एक और चर्चित गाने ‘चिट्टियां कलाइयां' पर की गई परफॉर्मेंस को भी लोगों ने खूब इंजॉय किया।
Old Bollywood Song: बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर ने जयपुर में हुए एक प्रोग्राम में एक बार फिर बॉलीवुड के 12 साल पुराने सुपरहिट हिंदी गाने ‘बेबी डॉल' (Old superhit Hindi song) की यादें ताजा कर दी। दरअसल, कनिका कपूर जयपुर शहर में 14 नवंबर, शनिवार रात को एक प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने के लिए पहुंची थी। कनिका ने कार्यक्रम के दौरान मशहूर गाने ‘बेबी डॉल' सहित कई पंजाबी गानों पर परफॉर्म कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
कनिका के स्टेज पर आते ही बढ़ गई ‘बेबी डॉल' गाने की फरमाइश
कनिका के रात 10 बजे स्टेज पर पहुंचते ही दर्शकों ने ‘बेबी डॉल' गाने की मांग शुरू कर दी। कनिका ने जैसे ही 12 साल पुराना अपना ‘बेबी डॉल' गाना (Old Hindi song) शुरू किया तो कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने ठुमके लगाने शुरू कर दिए। कार्यक्रम के दौरान कनिका द्वारा अपने एक और चर्चित गाने ‘चिट्टियां कलाइयां' (Chittiyan Kalaiyan song) पर की गई परफॉर्मेंस को भी लोगों ने खूब इंजॉय किया।
12 साल पुराने ‘बेबी डॉल' गाने पर जमकर झूमे राजस्थानी
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की आवाज में सुपरहिट गाने ‘बेबी डॉल' को 12 साल पहले सन् 2014 में रिलीज हुई बॉलीवुड की हिट फिल्म “रागिनी एमएमएस 2" के लिए बनाया गया था। कनिका कपूर का यह सुपरहिट गाना पिछले एक दशक से हिंदी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहा है। ‘बेबी डॉल' गाने (Baby Doll song) की पार्टियों में आज भी महिलाएं सबसे अधिक फरमाइश करती हैं।
जयपुर में शनिवार रात को कनिका की ‘बेबी डॉल' गाने पर परफॉर्मेंस शुरू होते ही राजस्थानी झुमने लग गए। कार्यक्रम के दौरान विशेषकर राजस्थानी महिलाओं ने इस गाने पर खूब इंजॉय किया। स्टेज प्रोग्राम के दौरान कनिका ने गाने की एक मशहूर लाइन ‘ये दुनिया पीतल दी' का अर्थ भी लोगों को समझाया।
कनिका कपूर के साथ मीत ब्रदर्स अंजन ने दी थी ‘बेबी डॉल' गाने को आवाज
12 साल पहले रिलीज हुए हिंदी संगीत जगत के सुपरहिट गाने ‘बेबी डॉल' को कनिका कपूर के साथ मीत ब्रदर्स अंजन (Meet Bros) ने मिलकर गाया था। इस गाने में मसहूर अदाकारा सनी लियोन (Sunny Leone) ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था। कनिका कपूर के साथ मीत ब्रदर्स अंजन (Meet Bros) की आवाज का जादू ‘बेबी डॉल' गाने के माध्यम से पिछले एक दशक से बना हुआ है।
पार्टियों में रहती है ‘बेबी डॉल' गाने की सबसे अधिक डिमांड
कनिका कपूर की आवाज में 12 साल पहले बने सुपरहिट गाने ‘बेबी डॉल' की डिमांड आज भी कम नहीं हुई है। इस गाने के लिरिक्स गीतकार कुमार द्वारा लिखे गए थे और संगीत मीत ब्रोस और अनजान ने मिलकर तैयार किया था। इस गाने को रिलीज हुई 12 वर्षों का लंबा समय बीत चुका है लेकिन आज भी जयपुर जैसे देश के बड़े शहरों में जब भी कनिका कपूर के स्टेज प्रोग्राम होते हैं, तो लोगों द्वारा सबसे अधिक डिमांड ‘बेबी डॉल' गाने की ही की जाती है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।