DLF Phase 2 Sealing Drive : डीएलएफ फेज-दो में नया रिहायशी मकानों में नियमों के विरुद्ध संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का सीलिंग अभियान जारी है। जिला नगर योजनाकार एनफोर्समेंट (डीटीपीई) की टीम ने शुक्रवार को रिकार्ड कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 22 संपत्तियों को सील कर दिया।
जहां पर सील करने के विरोध भी शुरू हो गया है। जहां पर देर रात तक सील करने की घटना का जमकर विरोध हुआ। अभी तक इन संपत्तियों में कहीं बेसमेंट में कार्यालय और क्लीनिक संचालित किए जा रहे थे तो कहीं पूरी इमारत का इस्तेमाल पीजी और गेस्ट हाउस के रूप में हो रहा था।
इसके अलावा जनरल स्टोर, सब्जी की दुकान, जिम, आयुर्वेदिक उपचार केंद्र और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई की गई। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में गुलमोहर मार्ग 49 में अंतारा वेलनेस सेंटर के बेसमेंट में चल रहे क्लिनिक को सील किया गया। आकाशनीम मार्ग के मकान नंबर 19 में भूतल और बेसमेंट में संचालित दंत चिकित्सा क्लिनिक को सील किया गया।
वहीं, के-9/46 में मेटागाइज फसाइस के बेसमेंट में चल रहे कार्यालय पर भी कार्रवाई की गई। दक्षिण मार्ग पर बड़े स्तर पर सीलिंग अभियान चलाया गया। दक्षिण मार्ग के डीएम-23 में दूसरी मंजिल पर चल रहे कार्यालय को सील किया गया। डीएम 22 में क्लीनिक की अनुमति से अधिक जगह का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त कमरा सील किया गया। डीएम-21 में प्रोपर्टी डीलर कार्यालय के लिए अनुमति होने के बावजूद अतिरिक्त कमरे बनाने पर पूरा तल
और बेसमेंट सील कर दिया गया। डीएम-20 में भूतल और बेसमेंट के कार्यालयों पर कार्रवाई हुई। डीएम 17 और डीएम-27 में भूतल के कार्यालय सील किए गए, जबकि डीएम 15 में बेसमेंट स्थित कार्यालय को सील किया गया। डीएम 13 में गेस्ट हाउस और बेसमेंट के कार्यालय को सील किया गया।
डीएम 14 में संचालित 12 कमरों वाले ओयो होटल के सभी कमरे सील कर दिए गए। डीएम-12 में बेसमेंट स्थित जिम और पहली मंजिल के कार्यालय पर कार्रवाई हुई। डीएम-10 में भूतल, बेसमेंट और पहली से तीसरी मंजिल तक संचालित कार्यालयों को सील किया गया। डीएम-8 में निर्धारित अनुमति से अधिक जगह में चल रहे दंत चिकित्सा केंद्र को सील किया गया।
इसके अलावा डीएम-7 में भूतल की दुकानों और कार्यालय, बेसमेंट के कार्यालय तथा पहली और दूसरी मंजिल पर चल रहे पीजी को सील किया गया। डीएम 6 में वेटर वे आयुर्वेदिक पंचकर्म उपचार केंद्र, डीएम-5 में ग्रो मोर जनरल स्टोर और सब्जी की दुकान पर कार्रवाई की गई।
के-3/1 में बेसमेंट की स्टेशनरी दुकान और भूतल के कार्यालय के साथ पहली और दूसरी मंजिल पर आठ कमरों में संचालित पीजी को सील किया गया। के-2/1 में फिजियोथेरेपी क्लीनिक पर भी कार्रवाई हुई। डीटीपीई टाउन प्लानिंग अमित मधोलिया ने कहा कि बृहस्पतिवार को टीम ने चार इमारतों पर सीलिंग की कार्रवाई की थी। अब दो दिनों में अभियान के तहत बड़ी संख्या में कार्रवाई की जा चुकी है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।