Electric Bus Haryana : हरियाणा के शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को मजबूत किया जा रहा है। इन बड़ों को हरियाणा रोडवेज में शामिल किया जा रहा है, जहां पर इन बसों के संचालन से शहरों में लोगों को बेहतर सफर करने का मौका मिल रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी बढ़ी है।
हरियाणा के साइबर सिटी के नाम से जाने वाले गुरुग्राम की सिटी बस सेवा में 71 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है। इसमें से 36 बसों को संचालन शुरू कर दिया है और फिलहाल इनको ट्रायल के तौर पर नौ रुट पर चलाया जा रहा है। इस बसों के संचालन से शहर के साथ-साथ पटौदी, हेलीमंडी तक के यात्रियों को बेहतर परिवहन व्यवस्था मिलने वाली है।
गुरुग्राम मेट्रोपालिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा के बाद शहर की परिवहन व्यवस्था काफी मजबूत होगी और इन बसों का संचालन शुरू कर दिया। फिलहाल इन बसों को सेक्टर-10 स्थित बस डिपो से संचालन किया जा रहा है। अभी तक ट्रायल पर चलाया जा रहा है और इन बसों की फिलहाल क्षमता के साथ रुटों की क्षमता की जांच की जा रही है।
पटौदी से द्वारका तक मिलेगी कनेक्टिविटी
गुरुग्राम को मिली ई बस सेवा के लिए नौ रुटों को निर्धारित किया गया है। इसमें पटौदी से लेकर द्वारका तक को शामिल किया गया है। इसमें गुरुग्राम बस स्टैंड से हेलीमंडी होते हुए पटौदी रेलवे स्टेशन, गुरुग्राम बस स्टैंड से गुरुग्राम विश्वविद्यालय होते हुए ढाणा मोड़, आईएमटी चौक से द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-99ए स्थित कान्सिएंट हैबिटेट से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन जैसे रुटों को शामिल किया गया है। इसी तरह ग्रुरुग्राम के सेक्टर 37 के पेस सिटी-2 से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-99ए से केंद्रीय विहार, भोंडसी पुलिस चौकी से महावीर चौक स्थित गौशाला मैदान और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से ढाणा मोड़ तक भी बसें चलेंगी।
तीन तरह का किराया निर्धारित किया
इलेक्ट्रिक बसों के किराया का निर्धारण कर दिया गया है। इसमें 25 यात्रियों की क्षमता वाली बसों का किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है। इसमें तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। इसमें छह किलोमीटर की दूरी तक 15 रुपये, छह से 13 किलोमीटर की दूरी पर 25 रुपये और 13 किलोमीटर से अधिक दूरी वाली बसों का किराया 35 रुपये निर्धारित किया गया है। जहां पर यह किराया निजी वाहनों के मुकाबले बहुत ही सस्ता है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।