Haryana News: हरियाणा प्रदेश में जींद जिले की एसपी उपासना में धुंध को लेकर वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी की है। बता दें कि प्रदेश में धुंध का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी उपासना ने जिले के वाहन चालकों के लिए विशेष यातायात नियमों का पालन करने हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। एसपी ने आमजन से धुंध के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने करने की बात कही है।
एसपी ने कहा कि धुंध में दृश्यता कम होने से सड़क हादसों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में वाहन चालक जल्दबाजी में ओवरटेक न करें और धैर्य के साथ सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में अत्यधिक धुंध होने पर सुरक्षित स्थान पर रुककर दृश्यता सामान्य होने का इंतजार करें।
वाहन चालकों को जरूरी यातायात दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन
एसपी उपासना ने कहा कि धुंध में वाहन चलाते समय वाहन चालकों को जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। धुंध के मौसम में वाहन चालक फॉग लैंप और लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सर्दी के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और संभव हो तो दिन के समय सफर करें। वाहन की गति निर्धारित सीमा में रखें और आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें। सड़क पर बनी सफेद पट्टियों और लेन मार्किंग का ध्यान रखें। वहीं अचानक ब्रेक लगाने और तेज गति से ओवरटेक करने की जगह शांति से सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। उन्होंने वाहन चालकों को इंडिकेटर और पार्किंग लाइट का सही इस्तेमाल करने तथा शीशे, वाइपर, ब्रेक और सभी लाइटों की जांच करने की सलाह दी है। एसपी ने सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर पार्किंग लाइट जरूर जलाने के निर्देश जारी किए हैं।


