Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जींद जिले में नरवाना के 12 नगरों में सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, 44 किमी में बिछेगी नई लाइन

Haryana News
Haryana News

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में नरवाना शहर के 12 नगरों में रहवासियों को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलेगी। शहरवासियों को दूषित पेयजल की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु 12 नगरों और प्रमुख क्षेत्रों में करीब 5.58 करोड़ रुपए की लागत से 44 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नरवाना में इस कार्य के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर जारी करने के बाद फर्म को वर्क अलॉट कर दिया गया है। अब विभाग पाइप उपलब्ध होते ही इन्हें बिछाने का काम शुरू कर देगा।

बदली जाएंगी शहर में लगी कई दशक पुरानी पेयजल पाइपलाइन

शहर में कई दशक पुरानी पेयजल पाइपलाइन होने के कारण जगह-जगह लीकेज की समस्या के चलते कई बार घरों में लगे नलों से दूषित पानी पहुंचता है। वहीं कुछ क्षेत्रों में सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिलने से लोगों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस संबंध में विभाग को शिकायत मिलने के बाद शहर में पहले भी जरूरत के अनुसार कुछ क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन अब बड़े प्रोजेक्ट के तहत शहर के 12 नगरों और प्रमुख स्थानों को कवर किया जाएगा।

शहर में नई पाइप लाइन से पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार ने कहा किनई पाइपलाइन बिछने से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। करोड़ों रुपए की लागत से पाइपलाइन बिछकर शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना और समस्याओं का समाधान करवाना उनका कर्तव्य है। वहीं -नवीन कुमार मुंडे, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, नरवाना ने कहा कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी कर फर्म को वर्क अलॉट कर दिया गया है। विभाग के पास पाइप आते ही प्रोजेक्ट का काम शुरू करवा दिया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

क्या एक ही घर में पति-पत्नी ले सकते हैं दो LPG कनेक्शन ? देखिए पूरी जानकारी