Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दलित समाज के दूल्हे को घोड़ी से उतारने के मामले में सर्वसमाज ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दलित समाज के दूल्हे को घोड़ी से उतारने के मामले में सर्वसमाज ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर। तहसील के कल्याणपुरा पंचायत के गांव रामसरा पड़िहारान में 24 फरवरी की रात्रि को गांव के कुछ दबंगों द्वारा दलित समाज के एक दूल्हे को घोड़ी से उतारने के मामले में रविवार को सर्व समाज के लोगों ने थानाधिकारी सतपाल विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रामसरा पड़िहारान निवासी रघुवीर नायक पुत्र खेताराम नायक की 25 फरवरी को शादी थी। रात्रि के वक्त रघुवीर नायक को घोड़ी पर बैठाकर बिंदोरी निकाल रहे थे। उस वक्त गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने बिंदोरी में शामिल लोगों के साथ मारपीट की और दूल्हे व परिजनों को अपमानित किया। इस गांव में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ ऐसी घटना बार-बार हुई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रघुवीर नायक के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते हुए अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर छगनलाल चौधरी, सांवरमल मेघवाल, किशन बायला, सांवरमल डूडी, केआर सुढा, सुभाष, बाबूलाल साजनसर, श्याम प्रजापत, आसाराम चालिया, भानु दानोदिया, सुखराम, ताराचंद, सुभाष बालाण, हरिराम, ओमप्रकाश, जयप्रकाश सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा