Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्रिकेट एशिया कप में भारत का जलवा, 11वीं बार फाइनल पहुंच बनाया रिकार्ड, अब पाकिस्तान से खिताबी भिड़ंत

क्रिकेट एशिया कप में भारत का जलवा, 11वीं बार फाइनल पहुंच बनाया रिकार्ड, अब पाकिस्तान से खिताबी भिड़ंत

India vs Pakistan Final : संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे एशिया कप अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ चुका है। एशिया कप अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में भारतीय अंडर 19 टीम ने नया रिकार्ड बनाते हुए फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम फाइनल में 11वीं बार पहुंची है और यह उनके नाम रिकार्ड दर्ज हुआ है।

अब भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान की टीम के साथ होगा। ऐसे में भारत व पाकिस्तान के बीच में होने वाले इस मैच को लेकर रोमांच बढ़ा दिया है और इसके लिए दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछले एशिया कप में भी भारत व पाकिस्तान के बीच में मुकाबला हुआ था और वहां पर भारतीय टीम के साथ दर्शकों को निराश हाथ लगी थी, लेकिन इस बार भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरने वाली है। इस बार भारतीय बल्लेबाज व गेंदबाज दोनों ही लय में है। वीरवार को खेले जा रहे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

अब खिताब के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार दूसरी बार मुकाबला खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान ने 2025 में भारतीय टीम को फाइनल में 191 रन से हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। ऐसे में रिकार्ड आठ बार की पूर्व चैंपियन भारतीय टीम के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। भारत व पाकिस्तान की टीम के बीच खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के सामने गेंदबाजी में छाए ईशान, 3 विकेट झटके

सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान व भारत के बीच में खेला गया था। जहां पर भारतीय टीम के मीडियम पेसर ईशान सूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उन्होंने सात ओवर में 43 रन दिए। वहीं, आर्यन स्वासनी ने सात ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके।

अफगान टीम के खिलाफ तीन अर्धशतक लगे

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इस मैच में अफगान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगान टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 227 रन ही बना सकी। वहीं लक्ष्य का 5 पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 36.5 ओवर में दो विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीत लिया।

ये बल्लेबाज चमके

भारतीय ओपनिंग जोड़ी आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। पिछले मुकाबले में शतक लगाने वाले आर्यवीर ने 57 गेंदों में चार चौकों व चार छक्कों के साथ 51 रन ठोके। कप्तान लक्ष्य शतक से चूक गए और उन्होंने 90 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के के साथ 93 रन बनाए। वीके विनीथ ने नाबाद 57 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान ने श्रीलंकाई टीम को दी शिकस्त

टूनमिंट के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने अजेय अभियान जारी रखते हुए श्रीलंका को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 31.4 ओवर में सिर्फ 138 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने 21.5 ओवर में एक विकेट पर 141 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के इस जिले की 40 किमी सीसी सड़क समेत कई प्रोजेक्ट तैयार, 140 करोड़ से सुधरेंगे ग्रामीण मार्ग