Ind-Nz Match Live: न्यूजीलैंड के माउंट मैंगनुई मैदान पर आज भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। न्यूजीलैंड द्वारा टॉस हारकर आज पहले बल्लेबाजी करते हुए दिए गए 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी का ऊपरी क्रम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट चुका है। आज के मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर जीरो के स्कोर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हेनरी का शिकार हुए।
न्यूजीलैंड टीम में चोट से उभरने के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मैट हेनरी के आगे आज भारतीय शेर पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए। हेनरी ने आज शुरुआती चार ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए। हेनरी ने गेंदबाजी के दौरान दो ओवर मेडन भी निकाले।
भारत के चार में से तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले लोटे पवेलियन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज आज कीवी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए। न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भारतीय टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों की किलियां बिखेर कर रख दी।
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का भी वनडे टीम में कमबैक अच्छा नहीं रहा। ऋतुराज गायकवाड़ आज 13 गेंदों में मात्र पांच रन बनाकर काइल जेमीसन का शिकार बने।
भारत की हो सकती है न्यूजीलैंड के खिलाफ यह ऐतिहासिक हार
माउंट मैंगनुई के मैदान पर खेले जा रहे आज 13 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ऐतिहासिक हार हो सकती है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 334 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने 10 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक हार का खतरा मंडराने लगा है।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज विल यंग ने आज के मैच में 108 गेंदों पर 125 रन की तूफानी पारी खेलते हुए भारत को 334 रन का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मात्र 53 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से ईशान किशन 26 रन बनाकर और अक्षर पटेल 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।


