Ind-Nz 4th Oneday Match: भारत की आज माउंट मैंगनुई के मैदान पर दूसरी सबसे बड़ी हर हुई है। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की आंधी ने भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस करके रख दिया। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा विराट कोहली और सुरेश अय्यर तो खाता भी नहीं खोल सके। मैट हेनरी ने 9.4 ओवर में मात्र 27 रन देकर 6 सफलता हासिल की। वहीं मैथ्यू फिशर ने 7 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले में 26.4 ओवर 89 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 244 रनों से आज वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हर का सामना करना पड़ा है। इससे पहले श्रीलंका के हाथों वनडे मैच में सन् 2000 में भारत को पहले सबसे बड़ी हार मिली थी।
श्रीलंका के खिलाफ 2000 में हुई थी भारत की सबसे बड़ी वनडे मैच में हार
भारत और श्रीलंका के बीच 29 अक्टूबर 2000 को खेले गए वनडे मैच में भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज है। इस मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 299 रन बनाकर भारत को 300 रनों का लक्ष्य दिया था। बाद में बैटिंग करने उतरी पूरी भारतीय टीम मात्र 26.3 ओवरों में 54 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में भारतीय टीम को 245 रनों से श्रीलंका के हाथों इतिहास की वनडे मैच में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
विल यंग ने खेली 125 रन की शानदार पारी
माउंट मैंगनुई के मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज विल यंग और टिम सिफर्ट ने शानदार बल्लेबाजी की। विल यंग की आज के मैच में 108 गेंदों पर 125 रन की तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड टीम भारत को 334 रन का विशाल लक्ष्य देने में कामयाब रही। विल यंग ने 125 रन की पारी के दौरान 14 चौके और चार हवाई छक्के लगाए। वहीं टिम सिफर्ट ने 48 गेंदों में 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सिफर्ट ने इस पारी के दौरान 6 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। न्यूजीलैंड टीम की तरफ से फिन ऐलन ने भी 30 गेंदों में 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मैट हेनरी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत को आज वनडे मैच के इतिहास में शर्मनाक दूसरी बड़ी हर का सामना करना पड़ा है।


