Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एनएचएआइ का बड़ा बदलाव, 4 लेन और उससे बड़े हाईवे पर फ्री फ्लो टोल सिस्टम की तैयारी

एनएचएआइ का बड़ा बदलाव, 4 लेन और उससे बड़े हाईवे पर फ्री फ्लो टोल सिस्टम की तैयारी

Multi Lane Free Flow Toll : देश के नेशनल हाईवे व फोरलेन हाईवे पर एनएचएआई द्वारा बड़ा बदलाव करने वाली है। अब इन हाईवे को बैरियर फ्री बनाने की योजना बनाई है। पहले वाहन चालकों को बैरियर को खुलने के इंतजार करना पड़ता था और अगर उसमें खराबी आ जाती थी तो वाहनों की लंबी लाइन लग जाती थी, लेकिन अब एनएचएआई द्वारा इससे राहत दिलाने की तैयारी में है।

अब तक टोल प्लाजा पर वाहनों को निर्धारित लेन में प्रवेश कर बैरियर खुलने का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था में यह बाध्यता खत्म करने की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने चार लेन और इससे अधिक चौड़ाई वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोल प्रणाली के लिए नए डिजाइन और बुनियादी ढांचे के मानक जारी किए है।

सबसे बड़ा बदलाव टोल वसूली के तरीके में होगा। पारंपरिक व्यवस्था में वाहनों को टोल बैरियर के सामने रुकना पड़ता है, जबकि एमएलएफएफ प्रणाली में बिना भौतिक अवरोध के चलते वाहनों से टोल संग्रह किया जाएगा। टोल प्लाजा पार करने के लिए अलग अलग लेन में रुकने और बैरियर खुलने का इंतजार नहीं करना होगा।

टोल प्लाजा की संरचना भी बदलेगी नई व्यवस्था में पारंपरिक टोल बूथ और लेन आधारित डिजाइन के स्थान पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो के अनुरूप गैट्री और सहक अवसंरचना विकसित की जाएगी। खास बात यह है कि वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं होने के कारण टोल प्लाजा पर आवश्यक लेन की संख्या भी पहले की तुलना में तर्कसंगत रखी जाएगी। इससे कम जगह में अधिक सुगम यातायात संभव होगा।

अब हर परियोजना में एक जैसे मानक

एनएचएआई ने टोल प्लाजा के लेआउट, गैंट्री की स्थिति, लेन विन्यास, प्रकाश व्यवस्था, सूचना पट्टिकाओं और सडक सुरक्षा सुविधाओं के लिए एकसमान डिजाइन निर्धारित किया है। डीपीआर तैयार हो रही परियोजनाओं में ये बदलाव शुरुआत से शामिल होंगे, जबकि स्वीकृत और निर्माणाधीन परियोजनाओं में संविदात्मक प्रावधानों के अनुसार इन्हें अपनाया जाएगा। टोल क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक संदेश संकेतक, पर्याप्त रोशनी और संचालन-रखरखाव केंद्र भी विकसित किए जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के इस जिले की 40 किमी सीसी सड़क समेत कई प्रोजेक्ट तैयार, 140 करोड़ से सुधरेंगे ग्रामीण मार्ग