Ajmer Railway Station : रेलवे विभाग ने त्योहारी सीजन को देखते हुए खास इंतजाम किए गए है। अजमेर में अजमेर छठ पूजन, पुष्कर मेले और ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 815 वें उर्स को देखते हुए सुरक्षा से लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल तैयार किया है। मंडल रेल प्रबंधक की अगुवाई मे व्यवस्थाओं की विशेष मॉनिटरिंग जारी है।
सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव, मंडल सुरक्षा आयुक्त योगेंद्र सिंह, स्टेशन प्रबंधक रवीश कुमार सहित अन्य भी व्यवस्था में सहयोग दे रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन का सामान्य औसत यात्री भार प्रतिदिन 54 हजार रहता है।
दीपावली, छठ पूजन के चलते बीते दो-तीन दिनों में यात्रीभार बढ़कर 91 हजार तक पहुंच गया है। आगामी उर्स के दौरान भी यात्रीभार। लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।
विशेष ट्रेन का संचालन
अजमेर, उदयपुर सिटी और मदार स्टेशन से 11 ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। अजमेर मंडल से चलने वाली 7 से अधिक ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए है। 17 नवम्बर से प्रारंभ होने वाले पुष्कर मेले और उर्स के लिए अतिरिक्त ट्रेन के प्रावधान रहेगा।
यह किए इंतजाम
आरक्षण कार्यालय और अनारक्षित बुकिंग हॉल के समक्ष अस्थायी होल्डिंग एस्यिा
होल्डिंग एरिया में पर्याप्त रोशनी, पेयजल और यूरिनल की व्यवस्था
यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए उचित साइनेज, ट्रेनों के आगमन की नियमित उद्घोषणा
यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे रेल मदद स्टाफ तैनात
आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के प्रवेश के लिए पृथक व्यवस्था
प्लेटफॉर्म से सीधी निकासी के लिए खोला मिडिल फुट ओवर ब्रिज
पीक आवर्स के दौरान अतिरिक्त काउंटरों सहित यूटीएस काउंटर
गांधी भवन सेअनारक्षित टिकटिंग का प्रावधान
होल्डिंग एरिया में चार एटीवीएम मशीन लगाई
वॉर रूम में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी


