Ind-Nz Match Score Live: कुलदीप यादव का कमबैक भारत के लिए आज अच्छा नहीं रहा। न्यूजीलैंड के माउंट मैंगनुई मैदान पर खेले जा रहे आज 13 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 334 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। काफी दिनों के बाद भारतीय वनडे टीम में कम बैक कर रहे कुलदीप यादव का दिन आज अच्छा नहीं रहा। कुलदीप यादव ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 73 रन खर्च किए। वहीं उन्हें गेंदबाजी के दौरान 8 ओवरों में एक भी विकेट नहीं मिला।
बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर पहली बार वनडे टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने आज सुबह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड टीम ने टॉस हारने के बाद अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाकर पहली बार इस सीरीज में बड़ा स्कोर खड़ा किया है। अब भारत को न्यूजीलैंड में 7 साल बाद सीरीज जीतने के लिए 334 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करना पड़ेगा। कुलदीप यादव को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों को आज के मैच में सफलता मिली।
अर्शदीप सिंह सहित पांच भारतीय गेंदबाजों को मिले विकेट
भारतीय टीम के गेंदबाज आज कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ छह गेंदबाजों को आजमाया। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुरनूर ब्रार, अक्षर पटेल और आकिब नबी ने दो-दो विकेट हासिल किया। वहीं अर्शदीप सिंह और नमन धीर को एक-एक विकेट मिला। कुलदीप यादव आज के मैच में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। कुलदीप को आज आठ ओवर में एक भी सफलता नहीं मिली।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने खेली 125 रन की शानदार पारी
माउंट मैंगनुई के मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज विल यंग और टिम सिफर्ट ने शानदार बल्लेबाजी की। विल यंग की आज के मैच में 108 गेंदों पर 125 रन की तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड टीम भारत को 334 रन का विशाल लक्ष्य देने में कामयाब रही। विल यंग ने 125 रन की पारी के दौरान 14 चौके और चार हवाई छक्के लगाए। वहीं टिम सिफर्ट ने 48 गेंदों में 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सिफर्ट ने इस पारी के दौरान 6 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। न्यूजीलैंड टीम की तरफ से फिन ऐलन ने भी 30 गेंदों में 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारत को यह सीरीज जीतने के लिए 334 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।


