Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला 

विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो अध्यक्ष अमित मौसूण के नेतृत्व में रेल्वे बस स्टैंड पर राजस्थान में बार-बार लगातार भर्ती परीक्षा पेपर लीक से के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीएम का पुतला फूंका। भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन कर आक्रोश जाहिर किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 4 मार्च को विधानसभा का घेराव रखा गया है, जिसमे विधानसभा घेराव के सह. संयोजक हिमांशु भाटी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को जयपुर चलने का आह्वान किया है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता खुशीराम चाँदरा, पार्षद दीनदयाल पारीक, भाजपा नेता कमल दाधीच, भंवरलाल गिलाण, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश सैन, पार्षद मनोज पारीक भाजयुमो उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, हेमंत सांखला, हिमांशु भाटी भाजयुमो मंत्री जुगल शर्मा, भाजपा आई टी सेल संयोजक मुरली सैन, निरंजन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल काछवाल, नरेन्द्र गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा