Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के किसानों को मिलेगा नया सिंचाई माडल, 100, 200 और 500 एकड़ के सिंचाई क्लस्टर बनेंगे

हरियाणा के किसानों को मिलेगा नया सिंचाई माडल, 100, 200 और 500 एकड़ के सिंचाई क्लस्टर बनेंगे

Haryana cluster irrigation : हरियाणा के किसानों को फसल में सिंचाई के लिए माडल तैयार किया गया है। इस मॉडल में किसानों की फसल क सिंचाई के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक किसान के खेत को पानी मिल सके। इसके लिए सरकार की तरफ से योजना तैयार कर ली है और जल्द ही यह धरातल पर नजर आएगी।

इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ उन जिलों को होगा, जहां पर पानी की कमी है। हरियाणा में खेतों की सिंचाई के लिए 100, 200 और 500 एकड़ के क्लस्टर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इन क्लस्टरों में बड़ी डिग्गियां बनाई जाएंगी, जिनमें लगभग एक महीने की आवश्यकता के अनुरूप पानी संगृहीत किया जा सकेगा। इन डिग्गियों से सोलर पंप के माध्यम से स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली द्वारा खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

इससे कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई और बेहतर पैदावार सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कृषि सम्मेलन में बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत लगभग 2000 तालाबों पर काम किया जा रहा है। नए तालाबों का निर्माण और पुराने तालाबों का पनर्जीवन किया जा रहा है।

40 लाख ने प्राकृतिक खेती के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

40 लाख से अधिक किसानों ने डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण कराया है। वर्तमान में 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है। पंचायतों तथा कृषि विभाग की जमीन को किसानों को 10 वर्ष की लीज पर प्राकृतिक खेती के लिए देने की व्यवस्था की जा रही है।

हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन महासंघ (हैफेड) को मंडियों में प्राकृतिक खेती से उत्पादित अनाज की खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मोरनी ब्लाक में किसानों के साथ समझौता किया गया है, जिसके तहत प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाले किसानों की उपज को खेत से ही खरीदने की व्यवस्था की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

19, 20 नवंबर को कई ट्रेनों के रूट में होगा बदलाव, देखिए रेलवे द्वारा जारी नया शेड्यूल