Ind-Nz 4th Oneday Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में कल 13 नवंबर को रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी रोहित शर्मा और ईशान किशन (Ishan Kishan) का ओपनर बल्लेबाज के रूप में चुनाव करने की सलाह दी है।
अगर ईशान किशन कल ओपनर बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरते हैं तो चौथी बार ऐसा होगा, जब उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। बता दें कि कल होने जा रहे 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत के अलावा 2-0 से पीछे चल रही न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में बदलाव किए हैं।
तीसरे वनडे के बाद भारतीय टीम में बदलाव से समीकरण हुए चेंज
भारतीय टीम में तीसरे वनडे मैच के बाद किए गए बदलाव के बाद पूरे समीकरण बदल गए हैं। वनडे टीम कप्तान शुभमन गिल की जगह कल के मैच में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं शुभमन गिल के टीम से बाहर होने के बाद ओपनिंग में रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन नजर आएंगे।
बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह चौथे वनडे के लिए ईशान किशन को चुना गया है। ईसान इससे पहले तीन बार रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतर चुके हैं। अब कल के मैच में चौथी बार इशान किशन रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम में बदलाव के बाद कल होने वाले मैच में ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा भी प्लेईंग 11 में दिखाई दे सकते हैं।
ईसान किशन आस्ट्रेलिया सहित इन देशों के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ कर चुके हैं ओपनिंग
ईशान किशन को आस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान देशों के खिलाफ वनडे मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला है। ईशान 6 फरवरी 2022 को अहमदाबाद के मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ ओपनर बल्लेबाज के रूप में उतरे थे। इसके बाद 8 अक्टूबर 2023 को चेन्नई में हुए एकदिवसीय विश्व कप के मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला था।
2023 के वनडे वर्ल्ड कप में 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ भी रोहित शर्मा के साथ ओपनर बल्लेबाज के रूप में ईशान मैदान में उतरे थे। अब एक बार फिर कल होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में रोहित और ईसान एक साथ ओपनर बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बाद न्यूजीलैंड चौथा ऐसा देश बन जाएगा जिसके सामने रोहित शर्मा और इशान किशन ओपनर बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरेंगे।


