Old Superhit Hindi Song: राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी पर बने पुराने सुपरहिट हिंदी गाने लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं। 70 के दशक में राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी ने सुपरहिट हिंदी गाने ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' पर ऐसा धमाल मचाया था, जो कई दशक बीत जाने के बाद भी छाया हुआ है। 70 के दशक को राजेश खन्ना और मुमताज के गोल्डन पीरियड के रूप में याद किया जाता है। इस जोड़ी ने उस दौर में हिंदी सिनेमा के इतिहास में लोकप्रियता के मामले में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड दर्ज कर दिए थे जो आज तक नहीं टूट पाए हैं।
इस जोड़ी ने वैसे तो 70 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट गाने (70's Hit Song) दिए थे, लेकिन ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' में राजेश खन्ना मुमताज (Mumtaz) द्वारा किए गए अभिनय का जादू आज भी लोगों पर बरकरार है। भले ही हिंदी सिनेमा का महान सितारा सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उनके अभिनय से सजा यह गाना आज भी लोगों को उनके गोल्डन पीरियड की याद दिला देता है।
किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी थी इस सदाबहार गाने को आवाज
राजेश खन्ना और मुमताज के खूबसूरत अभिनय से सजे ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' सदाबहार सुपरहिट गाने (evergreen super hit song) को किशोर कुमार और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने सुरों में भी पिरोया था। किशोर-लता की जादुई आवाज और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के दिल को छू लेने वाले अभिनय के साथ मुमताज की खूबसूरती के चलते यह गाना पिछले 52 वर्षों से सुपरहिट (superhit old song) बना हुआ है। पुराने दौर में देश के हर शहर से लेकर गांव तक इस गाने ने धूम मचा दी थी। आज के दौर में भी पार्टियों में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी के संगीत से सजा यह गाना खूब बजता है। आज के दौर में युवाओं द्वारा इस गाने पर शॉर्ट वीडियो भी जमकर बनाए जा रहे हैं।
पांच दशक से बना हुआ है हिंदी संगीत प्रेमियों का फेवरेट
पुराने संगीत को सुनने वाले हिंदी संगीत प्रेमियों का ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' सदाबहार गाना (evergreen Hindi song) आज फेवरेट बना हुआ है। यह नगमा 1976 में रिलीज हुई ‘रोटी' फिल्म के लिए बनाया गया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज ने मुख्य किरदार निभाया था।
किशोर कुमार और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में बने 70 के दशक के सुपर-डुपर हिट गाने ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' के बोल आनंद बख़्शी जी (Anand Bakshi) ने तैयार किए थे। आनंद जी के लिखे दिल को छू लेने वाले बोल आज भी इस गाने को हिंदी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में प्रथम श्रेणी में रखे हुए हैं।


