Indian Railway: रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए ट्रेन रूट में बदलाव को लेकर विशेष सूचना जारी की गई है। अगर आप भी राजस्थान प्रदेश के पोकरण क्षेत्र की ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि 19 और 20 नवंबर को पोकरण जाने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव का शेड्यूल जारी हो गया है। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि लगातार 2 दिन 19 और 20 नवंबर कुछ ट्रेनें पोकरण रेलवे स्टेशन नहीं जाएंगे। इस दौरान रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल में आशापुरा गोमट और पोकरण स्टेशनों के बीच फाटक संख्या 89-ए पर आरयूबी निर्माणकार्य किया जाएगा।
19 नवंबर को इन ट्रेनों के रूट में रहेगा बदलाव
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट ट्रेन और काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 19 नवंबर को पोकरण रेलवे स्टेशन नहीं जाएंगी। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट ट्रेन और गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन पोकरण रेलवे स्टेशन की जगह आशापुर गोमट रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव रहेगा। ये दोनों ट्रेनें 19 नवंबर को पोकरण रेलवे स्टेशन पर नहीं जाएंगी।
20 नवंबर को ये ट्रेनें में रहेंगी प्रभावित
रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल में आशापुरा गोमट और पोकरण स्टेशनों के बीच फाटक संख्या 89-ए पर आरयूबी निर्माणकार्य के चलते 20 नवंबर को जैसलमेर साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर लालगढ़ एक्सप्रेस और लालगढ़ जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित होंगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार जैसलमेर साबरमती सुपरफास्ट (ट्रेन संख्या-20491), जैसलमेर लालगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-14703) और लालगढ़ जैसलमेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-14704) का 20 नवंबर को आशापुर गोमट रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव किया जाएगा। ये तीनों ट्रेन 20 नवंबर को पोकरण से होकर नहीं गुजरेंगी।


