Haryana News: हरियाणा प्रदेश में रोहतक रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए एस्केलेटर लगाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रेलवे लाइन के ऊपर फुट ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है। जिस पर एस्केलटर की स्थापना होगी। इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा पटरियों के ऊपर लोहे के गार्टर रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे लाइनों के ठीक उपर गार्टर बिछाने का काम किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रोहतक जंक्शन पर प्रतिदिन 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का स्पेशल पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है।
ट्रेन के शेड्यूल के अनुसार लिया जा रहा है ब्लॉक
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटरियों के ऊपर गार्टर रखने का काम केवल उसी समय किया जा रहा है जब उस ट्रैक पर किसी भी ट्रेन के आने-जाने का शेड्यूल न हो। इसके लिए उत्तर रेलवे मुख्यालय के कंट्रोल रूम से रोजाना स्पेशल परमिशन ली जा रही है। कंट्रोल रूम से हरी झंडी मिलने के तुरंत बाद ही क्रेन और हेवी मशीनरी की मदद से गार्टर रखने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
बलवान मीणा, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट, रोहतक जंक्शन ने बताया कि एसकेलेटर के लिए फुट ओवरब्रिज का स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। पटरियों के ऊपर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए गार्टर रखे जा रहे हैं। ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित न हो। इसके लिए मुख्यालय कंट्रोल रूम से नॉन-पीक आवर्स में 30 मिनट से 1 घंटे का ब्लॉक लेकर काम कराया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
ROHTAK NEWS, RAILWAY JUNCTION ROHTAK, FOOT OVERBRIDGE ROHTAK RAILWAY JUNCTION, HARYANA NEWS,


