Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बांसवाड़ा का छींच शहर बनेगा औद्योगिक नगरी, रीका करेगा उद्यमियों को उद्योग विकसित करने के लिए जमीन का आवंटन

राजस्थान प्रदेश के पासवर्ड जिले में छींच शहर को सरकार ने औद्योगिक नगरी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बांसवाड़ा जिले में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए रीको अब छींच में 8.02 हेक्टेयर अविकसित जमीन उद्यमियों को आवंटित करेगा।

Industrial Area Banswara
Industrial Area Banswara

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के पासवर्ड जिले में छींच शहर को सरकार ने औद्योगिक नगरी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बांसवाड़ा जिले में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए रीको अब छींच में 8.02 हेक्टेयर अविकसित जमीन उद्यमियों को आवंटित करेगा। बता दें कि रीको फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर बड़ी राशि खर्च करने के बजाय पहले अविकसित जमीन बेचने का विकल्प अपने की तैयारी कर रहा है।

बांसवाड़ा जिले के क्षेत्रीय वरिष्ठ महाप्रबंधक पीकेके बिहारीलाल के अनुसार, यदि इस स्थिति में खरीदार नहीं मिलते हैं तो जमीन को विकसित करके आवटित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र की सीमाएं निर्धारित करने और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए भी काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

80200 वर्ग मीटर जमीन का होगा आवंटन

बांसवाड़ा जिले की छींच शहर में औद्योगिक विकास के लिए रीको द्वारा बाहरी सीमा स्तंभ बनाने का कायदिश जारी हो चुका है। छींच औद्योगिक क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 8.02 हेक्टेयर यानी 80 हजार 200 वर्गमीटर है। निर्धारित 600 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से पूरे क्षेत्रफल का गणितीय मूल्य 4 करोड़ 81 लाख 20 हजार रुपए होता है। हालांकि यह पूरी राशि रीको की संभावित बिक्री आय नहीं मानी जा सकती। औद्योगिक भूखंडों के अलावा सड़कों, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य उपयोग के लिए भूमि छोड़नी पड़ सकती है। ऐसे में वास्तविक आवंटन योग्य क्षेत्रफल और उससे होने वाली आय अलग होगी।

35.93 लाख से सीमा स्तंभ, 34.88 लाख से बोर्ड लगेंगे

रीको ने छींच औद्योगिक क्षेत्र की बाहरी सीमाओं की पहचान के लिए 35 लाख 92 हजार 500 रुपए की लागत से सीमा स्तंभ निर्माण की निविदा निकाली थी। इसका कार्यदिश जारी हो चुका है। निविदा में निर्माण अवधि 120 दिन निर्धारित है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में कैंटिलीवर और गैंट्री संकेतक बोर्ड लगाने के लिए लगभग 34.88 लाख रुपए की अलग निविदा निकाली गई थी। दोनों कामों की कुल अनुमानित निविदा राशि करीब 70.81 लाख रुपए है। रीको ने 23 सितंबर को सर्वेक्षण, सीमांकन, झाड़ियां हटाने, बाहरी बाउंड्री और संकेतक बोर्ड संबंधी कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी की थी।

एसएच-10 से औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क सुधरेगी

छींच में उद्योग स्थापित होने पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही के लिए बेहतर सड़क संपर्क जरूरी होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के 1.13 करोड़ रुपए के संयुक्त सड़क पैकेज में राज्य राजमार्ग 10 से छींच औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। इसी पैकेज में पीपलवा औद्योगिक क्षेत्र की संपर्क सड़क भी शामिल है। छींच की सड़क पर अलग से कितनी राशि खर्च होगी, इसकी पुष्टि शेष है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भिंड से एनसीआर रूट पर यात्रियों की मजबूरी, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर का बसों का किराया 70% तक बढ़ा