Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उज्जैन, रतलाम और पोलायकला-पीपलरावां बनेंगे नए औद्योगिक हब, केंद्र सरकार की योजना से 33660 करोड़ से खुलेंगे निवेश के रास्ते

उज्जैन, रतलाम और पोलायकला-पीपलरावां बनेंगे नए औद्योगिक हब, केंद्र सरकार की योजना से 33660 करोड़ से खुलेंगे निवेश के रास्ते

MP Industrial Development : एमपी में देश व विदेश की कंपनियों द्वारा निवेश करने में रुचि ले रही है। वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत एमपी को बड़ा प्रोत्साहन मिलने वाला है। भारत औद्योगिक विकास योजना से उज्जैन संभाग में तीन बड़े औद्योगिक पार्क विकसित होने की संभावना है। यह प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क होंगे जहां कंपनियों को अपनी यूनिट लगाने के लिए अधिकांश जरूरी व्यवस्थाएं पहले से उपलब्ध मिलेगी। कंपनी को युनिट के लिए सिर्फ जरूरी युनिट निर्माण कर उसे प्रारंभ करना रहेगा।

भारत सरकार ने भव्य योजना अंतर्गत देशभर में कुल 100 प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है। इसमे मध्य प्रदेश से 11 पार्क के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए है। बड़ी बात यह है कि इन 11 में से 3 प्रस्ताव उज्जैन संभाग से ही दिए है। इनमें उज्जैन विक्रम उद्योगपुरी के अलावा, शाजापुर-देवास जिले के पोलायकला-पीपलरावां और रतलाम जिले का रतलाम शामिल हैं। इन तीनों पार्क के लिए अलग-अलग सेगमेंट की इंडस्ट्रीज प्रस्तावित की गई है। मसलन एक पार्क में एक ही क्षेत्र से संबंधित उद्योगों को जगह दी जाएगी।

योजना का उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाना है। इससे भारत को एक प्रमुख वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाया जा सके। पहले चरण में 50 पार्क विकसित किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने योजना के लिए 33 हजार 660 करोड़ रुपए का वित्तीय आवंटन किया है। निकट भविष्य में यदि इंडस्ट्रियल पार्क के प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो संभाग के लिए यह बड़ी सौगात साबित होगा। इससे प्रमुख सेक्टर की राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय कंपनियों के संभाग में आने की संभावना बढ़ेगी वहीं हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इलेक्ट्रानिक पार्क के लिए शाजापुर में देख चुके हैं जमीन

भारत सरकार की पीएसयू उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन के प्रतिनिधि हाल ही में उज्जैन आए थे। उन्होंने इलेक्ट्रानिक पार्क के लिए शाजापुर व देवास जिले के मध्य पोलायकला-पीपलरावां में स्थल निरीक्षण कर संभावना तलाशी हैं। कार्पोरेशन को इलेक्ट्रानिक इंडस्ट्री और डेटा सेंटर के लिए करीब एक हजार एकड़ जमीन की आवश्यकता है। एमपीआइडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौर ने कार्पोरेशन के प्रतिनिधियों को क्षेत्र का प्रजेंटेशन भी दिया है।

क्या है प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क

प्लग एंड प्ले अंतर्गत इन पार्कों में सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज, हरित ऊर्जा, श्रमिक आवास और डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं पहले से तैयार मिलेंगी। इससे उद्योगों को अपनी फैक्ट्री लगाने में कम समय लगेगा।

एमपीआइडीसी के एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि भव्य योजना अंतर्गत संभाग में तीन औद्योगिक पार्क के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं। इनमें विक्रम उद्यौगपुरी फेज-2, रतलाम व पोलायकला-पीपलरावां औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भिंड से एनसीआर रूट पर यात्रियों की मजबूरी, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर का बसों का किराया 70% तक बढ़ा