Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेंगलुरु से जयपुर, अजमेर-मारवाड़ तक स्पेशल ट्रेन, आबूरोड और मारवाड़ जंक्शन पर भी ठहराव

बेंगलुरु से जयपुर, अजमेर-मारवाड़ तक स्पेशल ट्रेन, आबूरोड और मारवाड़ जंक्शन पर भी ठहराव

Bangalore Jaipur Special Train : रेलवे विभाग ने दक्षिण भारत के शहरों से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी की गई है। जहां पर दक्षिण भारत के शहरों से राजस्थान के बीच में दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से राजस्थान के साथ गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी के यात्रियों को मिलने वाला है। ऐसे में लंबे रुट की ट्रेनों के संचालन के यात्रियों ने बार-बार ट्रेन बदलने का झंझट खत्म हो जाएगा।

सबसे ज्यादा परेशानी उस समय होती है जब यात्री परिवार व छोटे बच्चों के साथ यात्रा करता है और उसको ट्रेन बदलनी पड़ जाती है तो समस्या हो जाती है, लेकिन रेलवे विभाग ने बेंगलरु से जयपुर व अजमेर से मारवाड़ा के बीच में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों का राजस्थान के कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।

स्पेशल चलाई गई ट्रेनों का यह होगा शेड्यूल

रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बेंगलुरु कैंट-खातीपुरा-बेंगलुरु कैंट दो जोड़ी स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही है। सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 06563, बेंगलुरु कैट-खातीपुरा स्पेशल 11 नवम्बर 26 को (1 ट्रिप) बेंगलुरु कैट से बुधवार को 6 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 11.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 06564, खातीपुरा बेंगलुरु कैट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19 नवम्बर 26 को (1 ट्रिप) खातीपुरा से गुरुवार को 12.25 बजे रवाना होकर शनिवार को 9 बजे बेंगलुरु कैट पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 06583, बेंगलुरु कैट खातीपरा स्पेशल 13 नवम्बर 26 को (1) ट्रिप) बेंगलुरु कैंट से 11.10 बजे शुक्रवार को 6 बजे रवाना होकर रविवार को खातीपुरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06584, खातीपुरा-बेंगलुरु कैट स्पेशल 22 नवम्बर को (1 ट्रिप) खातीपुरा से रविवार को 12.25 बजे रवाना होकर मंगलवार को 9 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह गाड़ी सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु, चिक्कबाणावर, तुमकूर, अरसीकेरे, बीरूर, दावणगेरे, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड़, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, साबरमती बीजी, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़ एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भिंड से एनसीआर रूट पर यात्रियों की मजबूरी, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर का बसों का किराया 70% तक बढ़ा