Cricket News : टीम इंडिया के वीरेंद्र सहवाग का बेटा उनके पदचिन्हों पर चल रहा है। पिता की तरह ही उसका बेटा आर्यवीर सहवाग भी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे है। आर्यवीर सहवाग ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल व मयंक अग्रवाल की बराबरी कर ली है। अंडर-19 एशिया कप वनडे टूर्नामेंट में आर्यवीर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अंडर-19 टीम के खिलाफ 160 रन की धमाकेदार पारी खेली।
इंडिया-ए टीम ने यूएई को 70 रन से शिकस्त दी और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस मैच में यूएई ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने सात विकेट पर 309 रन का स्कोर बनाया। वहीं यूएई की टीम 50 ओवर में 239 रन बनाकर ढेर हो गई भारत की ओर से मीडियम पेसर ईशान सूद ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
कैरियर की तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली
आर्यवीर ने 168 गेंदों में 17 चौकों और सात छक्कों के साथ 160 रन बनाए। इसी के साथ वह यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कुल पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने कॅरियर की कुल तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली है, जिसमें से दो इसी साल आई हैं। आर्यवीर ने 2025 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 309 गेंदों में 297 रन ठोके थे। इसके बाद 2026 में वीनू माकंड ट्रॉफी में 143 गेंदों में 173 रन और अब यूएई के खिलाफ 160 रन ठोके हैं।
सहवाग ने 193 रन की साझेदारी
आर्यवीर और विनीथ ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान विनीथ ने 69 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 67 रन की शानदार पारी खेली।
यूथ वनडे में पांचवीं सबसे बड़ी पारी
आर्यवीर ने 168 गेंदों में 17 चौकों और सात छक्कों के साथ 160 रन बनाए। वह यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस सूची में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के नाम दो पारियां हैं।
फाइनल के लिए अब अफगानिस्तान से भिड़ंत
इंडिया अंडर-19 टीम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान टीम से भिड़ेगी। वहीं, दूसरे अंतिम-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होगी। ये दोनों मैच गुरुवार को खेले जाएंगे। इससे पहले, गुरुवार को आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को 101 रन से हराया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने सात विकेट पर 275 रन बनाए। वहीं, नेपाल की टीम 43.4 ओवर में सिर्फ 174 रन बनाकर सिमट गई।


