Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने इस मॉडल के साथ की सगाई, घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, तस्वीरें वायरल, हार्दिक पंड्या ने दी बधाई

क्रिकेट अर्शदीप सिंह ने इस मॉडल के साथ की सगाई, घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, तस्वीरें वायरल, हार्दिक पंड्या ने दी बधाई
क्रिकेट अर्शदीप सिंह ने इस मॉडल के साथ की सगाई, घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, तस्वीरें वायरल, हार्दिक पंड्या ने दी बधाई

Arshdeep Singh Girlfriend : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने जीवन की पारी की शुरुआत कर ली। क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ मॉडल ने सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। मॉडल के साथ फोटो शेयर होते ही वह वायरल हो गई और जिस मॉडल के साथ सगाई की है, उसको लोग जमकर सर्च करने लगे।

अर्शदीप सिंह के साथ फोटो शेयर होते ही क्रिकेट जगत से भी बधाई आने का सिलसिला जारी हो गया है। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अर्शदीप व उसकी होने वाली पत्नी को बधाई दी और नई पारी की शुभकामनाएं दी। अर्शदीप ने अपनी होने वाली पत्नी को घुटने पर बैठकर प्रमोज किया और उसके बाद उसको अंगूठी पहना दी।

जहां पर मॉडल ने अर्शदीप को प्रमोज करते हुए के साथ उनको अंगूठी पहनाने व बाद में गले लगाने का फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। दोनों के फोटो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गए। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे का साथ दिया है और अब वे पूरी जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं। फोटो बुधवार दोपहर करीब 4:22 बजे ये तस्वीरें शेयर कीं। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी दोनों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।

image_1794414234193_f462e8ac3a44-w512.webp

क्रिकेट अर्शदीप सिंह किससे की सगाई

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के प्यार के चर्चा लंबे समय से चल रही थी। आर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई की है। अर्शदीप सिंह व मॉडल समरीन कौर की जोड़ी अप्रैल 2026 में आई। जब आर्शदीप सिंह ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ पकड़े फोटो शेयर की, हालांकि उस समय फोटो में लड़की का चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन फैंस कहा पीछे रहने वाले थे, उन्होंने समरीन कौर के हाथ पर बने हुए टैटू और नेल आर्ट को नोटिस कर लिया।

image_1794414294030_4bf2c4ab0764-w512.webp

इसकी तुलना समरीन की तस्वीरों से की गई और यहीं से दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई। इसके बाद समरीन कौर आईपीएम 2026 में पंजाब किंग्स के मैच देखने को पहुंची और वह मुंबई के स्टेडियम में वीआईपी स्टैंड से अर्शदीप को चीयर करते देखा गया। इसके बाद उनके रिश्तों की गहरी चर्चा होने लगी। बाद में हिमाचल के धर्मशाला में सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमने का वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान भी फैंस ने उनसे इसके बारे में पूछा लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया था। इसी दौरान उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।

image_1794414325185_90a63b0a3d3e-w512.webp

अर्शदीप वह समरीन के ब्रेकअप की अफवाह भी फैली

जहां शुरुआत में दोनों के हाथ में हाथ मिलाकर घूमते हुए नजर आए लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफलो कर दिया है, लेकिन इस बात की कभी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन अब दोनों ने सोशल मीडिया पर सगाई का फोटो शेयर करके इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रशांत किरण के निर्देशन में भांकरोटा पुलिस ने चंद घंटों में अपहरण के आरोपियों को दबोचा