Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

निजी क्षेत्र में भी मिलेगी अच्छी पेंशन की सौगात, EPFO कर रहा है यह बड़ा फैसला लेने की तैयारी

ईपीएफओ क्षेत्र में पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहा है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले अपने भविष्य को लेकर कई बार चिंता में रहते हैं। क्योंकि नौकरी के बाद जीवन कैसे चलेगा, इसकी सोच होती है। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO इनकी परेशानी को कम करने वाला है। क्योंकि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों पेंशन में 3 गुना वृद्धि होने की संभावना है।

EPFO Pension Scheme
EPFO Pension Scheme

EPFO Pension Scheme: ईपीएफओ क्षेत्र में पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहा है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले अपने भविष्य को लेकर कई बार चिंता में रहते हैं। क्योंकि नौकरी के बाद जीवन कैसे चलेगा, इसकी सोच होती है। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO इनकी परेशानी को कम करने वाला है। क्योंकि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों पेंशन में 3 गुना वृद्धि होने की संभावना है।

इसके तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO द्वारा 19 नवंबर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक की जा रही है। इस बैठक से निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि सरकार एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम यानी EPS के तहत जो न्यूनतम मासिक पेंशन 1000 रुपये है, उसको 3000 रुपये कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेंशन में इस प्रकार की वृद्धि को लेकर श्रम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच महत्वपूर्ण विमर्श हो चुका है। बातचीत बेशक इसको लेकर दोनों ही मंत्रालयों ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बात नहीं की है। ऐसे में अभी तक यह फैसला संभावित है, लेकिन इसका होना पक्का माना जा रहा है।

पेंशन की ऊपरी सीमा कुछ नहीं

दरअसल निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन की राशि उसकी सेलरी से ही कटती है। ईपीएफओ की इस रिटायरमेंट स्कीम के तहत कर्मचारी की कंपनी पीएफ में से 8.33% हिस्सा इस मद में देती है। इससे न्यूनतम पेंशन तय होती है। हालांकि अधिकत्म पेंशन कर्मचारी के कटने वाले फंड के अनुसार कुछ भी हो सकती है। अभी तक न्यूनत्म पेंशन 1 हजार रुपये है, लेकिन अब यह 3 हजार रुपये हो सकती है।

7500 रुपये करने की मांग

हालांकि कंपनियों द्वारा निर्धारित फंड पेंशन हिस्से के रूप में दिया जाता है, लेकिन लंबे समय से न्यूनत्म पेंशन 7500 रुपये करने की मांग उठ रही है। क्योंकि इससे पहले 2014 में पेंशन को बढ़ा कर 1000 रुपये किया गया था। अब कई सारे पेंशनर्स और कर्मचारी संगठन महंगाई को देखते हुए न्यूनत्म पेंशन 7500 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रशांत किरण के निर्देशन में भांकरोटा पुलिस ने चंद घंटों में अपहरण के आरोपियों को दबोचा