Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के 4 गांवों में पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, गांवों में बिछेगी नई पाइपलाइन

हरियाणा के 4 गांवों में पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, गांवों में बिछेगी नई पाइपलाइन

Drinking Water Project : हरियाणा के इन गांवों की पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी। गांवों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग 1.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत रतनगढ़, खेड़ी दमकन, किलौड़द और सरगथल गांवों में पेयजल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।

इन कार्यों में नई पाइपलाइन बिछाने, ट्यूबवेल लगाने, पानी की टंकियों और पंप चैंबर का निर्माण करने से लेकर फिल्टर सिस्टम की सफाई और हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने के काम शामिल हैं। इससे गांवों में पेयजल सप्लाई का नेटवर्क मजबूत होगा और ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। मार्च में गोहाना विकास एवं धन्यवाद रैली में गोहाना के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी न घोषणा की थी।

रतनगढ़ और खेड़ी दमकन में ये होंगे काम

गांव रतनगढ़ में लगभग 27.21 लाख रुपये किए जाएंगे। गांव में पानी को एकत्रित और सप्लाई करने के लिए अंडरग्राउंड क्लीन वाटर टैंक बनाया जाएगा। इसके साथ पंप चैंबर और पंप मशीनरी लगाई जाएगी। टैंक व पंप चैंबर तक पहुंचने के लिए कंक्रीट का रास्ता और सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनाई जाएगी। पानी की सप्लाई के लिए हर घर नल का कनेक्शन करने पर काम होगा। जलघर परिसर में लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा शौचालय और सेप्टिक टैंक भी बनाए जाएंगे। गांव खेड़ी दमकन में 25.52 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां पर ट्यूबवेल एक और दो से मौजूदा पेयजल नेटवर्क तक राइजिंग मेन बिछाई जाएगी। गांव में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन का विस्तार होगा। ग्रामीणों को नल से कनेक्शन दिए जाएंगे। जलघर में पंप मशीनरी लगाई जाएगी। इसके अलावा फिल्टर बेड सफाई कराई जाएगी।

किलौड़द और सरगथल में पाइपलाइन व फिल्टर सिस्टम पर होगा काम

गांव किलौड़द में 50.24 लाख रुपये होंगे। गांव में पेयजल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। ग्रामीणों को कनेक्शन दिए जाएंगे। मौजूदा ट्यूबवेल पर पंप चैंबर का निर्माण होगा। सड़क से पंप चैंबर तक इंटरलाक टाइलों का रास्ता बनाया जाएगा।

पंप को सुचारु रूप से चलाने के लिए वायरिंग और पैनल बोर्ड भी लगाया जाएगा। गांव सरगथल में 44.64 लाख रुपये होंगे। गांव में पाइपलाइन बिछाने के साथ ग्रामीणों को कनेक्शन दिए जाएंगे। जलघर के परिसर में शौचालय और सेप्टिक टैंक बनाए जाएंगे। यहां पर लाइटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा तीन फिल्टर बेड की सफाई कराई जाएगी।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार चारो गांवों में काम होगे। काम कराने द्वारा टेडर लगाए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

क्या एक ही घर में पति-पत्नी ले सकते हैं दो LPG कनेक्शन ? देखिए पूरी जानकारी