Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, IAS पंकज सहित 14 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

हरियाणा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, IAS पंकज सहित 14 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

IAS Transfer List Haryana: हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले हेतु लिस्ट जारी की है। प्रदेश में 7 IAS और 7 HCS सहित 14 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। आईएएस अधिकारी पंकज का पानीपत से तबादला किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा इनको अब पानीपत की जगह गुरुग्राम में कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सतीश सिंह को खेल विभाग के डायरेक्टर और प्रमुख सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार द्वारा आईएएस फूलचंद मीणा और प्रदीप दहिया के ट्रान्सफर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आईएएस अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा को जीएमडीए के एडिशनल सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दुस्मंता कुमार बेहरा को गुरुग्राम और फरीदाबाद के मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ की और अंकित चौधरी को पानीपत नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

7 एचसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 7 एचसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के अनुसार एचसीएस अधिकारी विराट को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार, एचसीएस अधिकारी मनोज खत्री को HSVP पंचकूला के सचिव और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार, एचसीएस अधिकारी प्रशांत को सिंचाई विभाग में GM का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एचसीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को गुरुग्राम में फर्म्स एवं सोसाइटीज के जिला रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार, एचसीएस अधिकारी अनिल कुमार यादव को महेंद्रगढ़ के जिला नगर आयुक्त (DMC) का कार्यभार, एचसीएस अधिकारी रणबीर सिंह को नगर निगम NIT, फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार और एचसीएस अधिकारी अर्पित गहलोत को वित्त विभाग में उप सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

बता दें कि एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर अधिकारियों को सुधरने की चेतावनी जारी की थी। सीएम की चेतावनी के लगभग 7 दिन बाद सरकार द्वारा यह पहले ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। सीएम की अधिकारियों को दी गई चेतावनी के बाद हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी द्वारा जारी की इस ट्रांसफर लिस्ट को सरकार के कड़े एक्शन के रूप में देखा जा रहा है।

हरियाणा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, IAS पंकज सहित 14 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
हरियाणा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, IAS पंकज सहित 14 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

क्या एक ही घर में पति-पत्नी ले सकते हैं दो LPG कनेक्शन ? देखिए पूरी जानकारी