Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इधर लोग तरसते पानी को, उधर हजारों लीटर पेयजल की बर्बादी

इधर लोग तरसते पानी को, उधर हजारों लीटर पेयजल की बर्बादी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जहां भोजलाई रोड़ में ढ़ाणियों के वासिंदे पीने के पानी को तरस रहे हैं। वहीं गोपालपुरा रोड़ पर हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बहता चला जा रहा है। अधिकारियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना भी पेयजल व्यर्थ बह गया हो। दरअसल भोजलाई रोड़ के लोग बार-बार प्रशासन के पास पीने के लिए पानी की मांग करने के लिए पहुंच रहे हैं।
दूसरी ओर गोपालपुरा रोड़ को चैड़ा करने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान ही कई जगह से आपणी योजना की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होकर लीक हो गई। ऐसा ही वाकया आज सुबह घटित हुआ, जब करणी माता मंदिर से कुछ दूरी पर आपणी योजना की पाईन लाईन फूट गई और हजारों लीटर पानी काफी प्रेशर से सड़क पर व्यर्थ बह गया। पानी का बहाव और पे्रेशर इतना तेज था कि सड़क को पार कर सामने स्थित दीवार पानी से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। गोपालपुरा से रोज सुजानगढ़ स्थित अपनी दुकान पर आने वाले सलीम खान ने बताया कि जब मैं आ रहा था, जो पानी प्रेशर के साथ सड़क पर बह रहा था और दोनों और से वाहनों की आवाजाही रूक गई। बाद में किसी को कहकर आपणी योजना के अधिकारी को सूचना करवाकर पानी की सप्लाई रूकवाई गई। वहीं मौके पर दोपहर में जाकर देखने पर पाया गया कि पानी का व्यर्थ बहाव जारी रहा और हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बहता रहा। आपूर्ति बंद करने से प्रेशर खत्म हो गया। इस सम्बंध में किसान सभा के अध्यक्ष तेजपाल गोदारा ने बताया कि 20 फरवरी को ही उपखंड अधिकारी को मामले से अवगत करवाया जाकर समस्या समाधान की मांग की गई थी। लेकिन आपणी योजना के अधिकारी पानी व्यर्थ बहने की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। क्योंकि जनता तो पीने के पानी के लिए तरस रही है और यहां पर अमृत व्यर्थ बहाया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा