Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

7 साल बाद भारत के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का मौका, टॉस जीतकर पहले करेगा गेंदबाजी

2019 के बाद लगभग 7 साल से न्यूजीलैंड टीम अपने होम ग्राउंड पर लगातार वनडे सीरीज जीतती आ रही है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वर्तमान में चल रही पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भारत ने दो मैच जीत कर पहले ही बढ़त बना ली है। ऐसे में आज हैमिल्टन में भी भारत अगर न्यूजीलैंड को एकदिवसीय मुकाबला हरा देता है तो 7 वर्ष बाद पहली बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड के होम ग्राउंड में वनडे सीरीज जीतेगी।

INDIAN NEWZEALAND ODI SERIES
INDIAN NEWZEALAND ODI SERIES

IND-NZ Match Live: भारत के पास आज हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में 7 साल बाद न्यूजीलैंड टीम को होम ग्राउंड पर हराकर वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम ने इससे पहले न्यूजीलैंड के होम ग्राउंड पर 2019 में वनडे सीरीज जीती थी। 2019 के बाद लगभग 7 साल से न्यूजीलैंड टीम अपने होम ग्राउंड पर लगातार वनडे सीरीज जीतती आ रही है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वर्तमान में चल रही पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भारत ने दो मैच जीत कर पहले ही बढ़त बना ली है। ऐसे में आज हैमिल्टन में भी भारत अगर न्यूजीलैंड को एकदिवसीय मुकाबला हरा देता है तो 7 वर्ष बाद पहली बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड के होम ग्राउंड में वनडे सीरीज जीतेगी।

40-40 ओवरों का खेला जाएगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में बारिश की वजह से 10-10 ओवरों की कटौती की गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब यह मुकाबला 40-40 ओवरों का होगा। बता दें कि बारिश की वजह से आज टॉस होने में देरी हुई। वहीं हल्की बूंदाबांदी के बीच भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

सीरीज जीतने के इरादे से साथ उतरेगा

भारतीय टीम आज हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में होने वाले मुकाबले में वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। बता दें कि भारत ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 5 विकटों से और वेलिंगटन में चार रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब हैमिल्टन के मैदान पर भी भारत अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो 3-0 की अजेय बढ़त के साथ वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगा। गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में वनडे सीरीज जीती थी। वहीं हैमिल्टन मे दोनों टीमों के बीच हुए 7 एकदिवसीय मुकाबले में से भारत को सिर्फ एक में जीत मिली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 14 हजार पदों की परीक्षा और 3000 नई भर्ती जल्द, HSSC जारी करेगा भर्ती कैलेंडर