Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

छठ यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम, चंडीगढ़, अंबाला से बिहार के लिए 2 नई ट्रेन शुरू

Punjab-Haryana to Bihar Special train : रेलवे विभाग ने बिहार, यूपी के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए हरियाण, पंजाब में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, ताकि घर जाकर बिहार के लोग छठ पर्व को मना सके। रेलवे विभाग द्वारा दो स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

रेलवे ने यह दोनों ट्रेन आन डिमांड योजना के तहत चलाई गई है, क्योंकि चंडीगढ़ व पंजाब, हरियाणा से चलने वाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है और वेटिंग भी ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में रेलवे विभाग ने एक ट्रेन हरियाणा व पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ व दूसरी सरहिंद से चलाई गई है, ताकि फसल कटाई व दूसरे काम के लिए आए हुए बिहार के लोग छठ पूजा से पहले घर पर पहुंच सके।

रेलवे विभाग ने इन दोनों ही ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे विभाग के अनुसार एक ट्रेन सरहिंद से सहरसा और दूसरी चंडीगढ़ से कटिहार के बीच संचालन किया गया है, क्योंकि दोनों ही जगह पर टिकटों की डिमांड ज्यादा आ रही है।

रेलवे विभाग ने ट्रेनों का शेड्यूल किया जारी

रेलवे विभाग के अनुसार 04568 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार को सरहिंद से होकर राजपुरा के रास्ते अंबाला कैंट पहुंची। ट्रेन के अंबाला कैंट पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 2:58 बजे और रवाना होने का समय 3:03 बजे है। यहां से ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर होते हुए सहरसा पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से कटिहार स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे विभाग की तरफ से दूसरी ट्रेन चंडीगढ़ से कटिहार के बीच में चलाई गई है। इसमें ट्रेन संख्या 04570 चंडीगढ़-कटिहार स्पेशल ट्रेन सोमवार रात 11 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह रात 11:50 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी और 10 नवंबर की रात 12 बजे कटिहार के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर सहित निर्धारित रूट से होते हुए कटिहार पहुंचेगी।

रेलवे विभाग ने भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

रेलवे विभाग ने देशभर में आदेश जारी किए गए है कि त्योहारी सीजन के दौरान हर मंडल से भीड़ व टिकट की डिमांड का डाटा मांगा जा रहा है। जहां पर जिस क्षेत्र की टिकट की डिमांड ज्यादा आ रही है, वहां पर आन डिमांड स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्री बिना किसी दिक्कत के यात्रा कर सके। छठ पूजा के दौरान बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 14 हजार पदों की परीक्षा और 3000 नई भर्ती जल्द, HSSC जारी करेगा भर्ती कैलेंडर