Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारतीय करेंसी में दिवाली पर दिखा उछाल, डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

दिवाली का पर्व भारत में हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। ऐसे में भारतीय मार्केट भी इससे अछूती नहीं रही। रुपये में उछाल का प्रभाव दिवाली के अगले दिन यानी 9 नवंबर को साफ दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रुपये की कीमत में उछाल सकारात्मक संदेश है।

Rupee Rate Hike
Rupee Rate Hike

Rupee Vs Dollar: दिवाली का पर्व भारत में हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। ऐसे में भारतीय मार्केट भी इससे अछूती नहीं रही। रुपये में उछाल का प्रभाव दिवाली के अगले दिन यानी 9 नवंबर को साफ दिखा। सोमवार को शुरू हुए कारोबार में भारतीय रुपया 28 पैसे की मजबूत के साथ शुरू हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही, ऐसे में रुपये की कीमत में उछाल सकारात्मक संदेश है।

वहीं भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों का विश्वास भी बढ़ा है। इसके चलते भारतीय रुपया 28 पैसे बढ़ा है। इसके बाद भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.70 तक चला गया। पिछले 7 महीने के आंकड़ों को देखें तो यह रुपये का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। क्योंकि पछले सप्ताह के सत्र के दौरान रुपया 93.98 पर बंद हुआ। ऐसे में पिछले पिछले सप्ताह से तुलना की जाए तो रुपया डॉलर के मुकाबले एक प्रतिशत बढ़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई इनफ्लो, डॉलर इंडेक्स और ग्लोबल मार्केट में होने वाले विकास पर आगे की स्थिति निर्भर करेगी। क्योंकि पिछले सप्ताह की बात की जाए तो विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय बाजार में 4 अरब डॉलर से अधिक की खरीदारी की गई।

ऐसे में शेयर बाजार के आंकड़े बताते हैं कि पिछले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 13,749.82 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। इससे साफ है कि विदेशी निवेशकों का विश्वास भारतीय बाजार में बढ़ रहा है। साफ तौर पर इसका परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था पर तेजी में दिखेगा।

भारतीय बाजार में आए विदेशी निवेशक

दरअसल अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार की बात की जाए तो दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे देशों में शेयरों में खासी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह के इन परिणामों का असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। क्योंकि कई विदेशी निवेश उन देशों के शेयर बाजार से पैसा निकाल कर भारतीय बाजार में आए हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

दरअसल अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव का परिणाम अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर देखा जा रहा है। इसके कारण अमेरिका और एशिया में टेक शेयर नीचे गिरे हैं। वहीं इसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी कुछ नरमी रही है। कच्चे तेल की कीमत 20 प्रतिशत कम हुई हैं। इसके कारण भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों ने अपनी जोरदार धमक दी है। क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत से अधिक तेल आयात करता है। यदि कच्चे तेल की कीमत में 1 डॉलर प्रति बैरल का भी इजाफा होता है तो इससे भारतीय अर्थ व्यवस्था पर पर दबाव बढ़ता है। इससे भारत का वार्षिक आयात बिल करीब 2 अरब डॉलर अधिक रहता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी