Success Story Akanksha Gupta: आकांक्षा गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में बिना किसी कोचिंग की सेल्फ स्टडी के दम पर कभी न मिटने वाली सफलता की ऐसी कहानी लिख दी जो देश के लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। कहते हैं परिश्रम का परिणाम सफलता के रूप में ही मिलता है। देहरादूर की रहने वाली आकांक्षा गुप्ता ने ऐसा ही कर दिखाया है। हालांकि उन्होंने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और जब सिविल सेवा की ओर कदम बढ़ाए तो 1 नहीं 2 राज्यों की लोक सेवा परीक्षा में टॉपर बन गई।
आकांक्षा गुप्ता ने यह सफलता बिना कोचिंग के पाई है। हालांकि परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मेहनत की और सेल्फ स्टडी से परीक्षा पास की। आकांक्षा गुप्ता की यह सफलता दिखाती है कि जीवन में हार मानने की बजाए संघर्ष का रास्ता ही सफलता दिलवाता है।
आकांक्षा ने यह सफलता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड PCS परीक्षा में पाई है। उनकी यह सफलता युवाओं को प्रेरणा दे रही है। क्योंकि उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सेल्फ स्टडी के दम पर चौथी रैंक प्राप्त SDM बनने का लक्ष्य पाया है। हालांकि आकांक्षा गुप्ता का यह सफर संघर्ष भरा रहा, लेकिन उन्होंने इससे घबराने की बजाय आगे बढ़ने का फैसला लिया।
असफलताओं से नहीं मानी हार
दरअसल असफलताएं हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन आकांक्षा गुप्ता ने असफलताओं को सीख के रूप में चुना। यही कारण है कि जब उन्होंने साल 2017 में DIT देहरादून से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में BTech किया तो इसके बाद जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया। वहीं से आकांक्षा गुप्ता ने सिविल सेवा में जाने का मन बनाया। इसके बाद 2021 की उत्तराखंड PCS परीक्षा चौथी रैंक प्राप्त की। यहां भी उन्होंने अपनी मंजिल नहीं मानी और अगले साल यानी 2022 में UP PCS की परीक्षा देते हुए फिर से चौथी रैंक प्राप्त कर अपनी मेहनत को दिखा दिया।


