New Rules Haryana Ration Cards : हरियाणा में राशन कार्ड धारकों को लेकर सरकार ने सरसों का तेल लेने को लेकर नया नियम निर्धारित किया है, अगर तय तारीख तक सरसों का तेल नहीं लिया तो उसको दोबारा लाभ नहीं उठा सकेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत नए निर्देश जारी किए गए है, अगर नए निर्देश का प्लान नहीं किया तो वह अक्टूबर माह के सरसों के तेल से वंचित रह सकते है।
फिलहाल हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक राशन डिपो से सरसों के तेल को पहुंचा दिया है। यह सरसों का तेल नए रेट व नए नियम के हिसाब से मिलेंगे, क्योंकि सरकार ने अब परिवार के सदस्यों के हिसाब से सरसों को तेल देने की घोषणा की गई है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले और अत्याधिक जरूरतमंद राशन कार्डधारकों को अक्टूबर के कोटे का सरसों तेल 30 नवंबर तक मिलेगा। तय समय सीमा में राशन डिपो से तेल नहीं लेने पर कार्डधारक को पिछले महीने का लाभ नहीं मिलेगा।
सरसों के तेल की लिमिट व रेट किए नए निर्धारित
हरियाणा सरकार द्वारा सरसों के तेल को लेकर वितरित किए गए जा रहे राशन को लेकर नए नियम निर्धारित किए गए है। जहां पर परिवार के सदस्यों की संख्या व रेट अलग से निर्धारित किए गए है। इस बार वितरण व्यवस्था में सरसों के तेल की मात्रा और दरें तय की गई हैं। लाभार्थियों को आधा लीटर तेल के लिए 15 रुपये और एक लीटर के लिए 30 रुपये देने होंगे। डेढ़ लीटर तेल की कीमत 45 रुपये होगी।
हरियाणा के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि सभी जिलों में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को नए निर्देशों के अनुसार डिपो होल्डरों तक तेल का निर्धारित स्टाक पहुंचाने के लिए कह दिया गया है। लाभार्थियों को डिजिटल प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही तेल दिया जाएगा।


