Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हैमिल्टन में भारत का इतिहास रहा है खराब, 7 मैचों में से सिर्फ 1 मैच में मिली है जीत

सेडन पार्क मैदान पर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सात एकदिवसीय मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है वही 6 मैचों में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों (लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर) को चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम की परेशानियां बढ़ती दिखाई दे रही है।

India Newzealand 3rd Oneday Match Live
India Newzealand 3rd Oneday Match Live

India Newzealand 3rd Oneday Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हैमिल्टन के सेकंड पार्क मैदान में होने जा रहे मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर बाधा डाल दी है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे तीसरे एकदिवसीय मुकाबला बारिश की वजह से देर से शुरू होगा। वहीं हैमिल्टन के सेडन पार्क पर भारतीय टीम के इतिहास की बात करें तो आंकड़े बेहद चिंताजनक दिखाई देते हैं। हालांकि, पिछले दो मैच लगातार जीतकर भारत के हौसले बुलंद है।

सेडन पार्क मैदान पर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सात एकदिवसीय मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है वही 6 मैचों में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों (लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर) को चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम की परेशानियां बढ़ती दिखाई दे रही है।

बारिश की वजह से टॉस में हो रही है देरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर आज सुबह 7:30 बजे से शुरू होना था। लेकिन बारिश की वजह से टॉस में लगातार देरी हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार बारिश रुकने के बाद अब मैदान से कवर्स हटाकर निरीक्षण करने के बाद आज का मैच 10 ओवर घटकर 40 ओवरों का कर दिया गया है।

बारिश फिर से शुरू नहीं हुई तो 9:30 बजे शुरू होगा मैच

जानकारी के अनुसार अगर फिर से बारिश शुरू नहीं हुई तो टॉस 9:00 बजे और मैच 9:30 बजे शुरू होने की संभावना है।भारतीय टीम पहले दो मैचों में अपनाई गई रणनीति के तहत इस मैच में भी टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। बता दें कि हैमिल्टन की पिच तेज गेंदबाजी के लिए मददगार है। ऐसे में आज फिर छोटा स्कोर देखने को मिल सकता है।

देखिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन टीम

हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर आज तीसरी एकदिवसीय मुकाबले में भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज और आकिब नबी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

देखिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन टीम

न्यूजीलैंड टीम की तरफ से आज के मैच में मिचेल सैंटनर (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, विल यंग, टिम साइफर्ट, जैकब डफी, मैट फिशर, नाथन स्मिथ और काइल जेमीसन खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 14 हजार पदों की परीक्षा और 3000 नई भर्ती जल्द, HSSC जारी करेगा भर्ती कैलेंडर