IMD Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नए पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है। इस विक्षोभ से उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बदलाव होने वाला है और हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में दो दिन तक झमाझम बारिश होने वाली है। ऐसे में दो दिन होने वाली बारिश से उत्तर भारत के शहरों में फैले प्रदूषण से राहत मिलने वाले है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर से नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद 11 और 12 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से इन मैदानी राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है।
इसी तरह तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 से 10 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी है। केरल और माहे में 6 से 8 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 6 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी 9 से 11 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा इन दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने नवंबर माह में पांच विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, लेकिन पहला विक्षोभ 11 व 12 नवंबर को सक्रिय होने वाला है।
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लिए भारी बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है, लेकिन बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इसके कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में फैले प्रदूषण से लोगों को राहत मिलने वाली है। इसलिए जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मौसम पूर्वानुमान को इन मैदानी इलाकों के लिए जारी चेतावनी के समान नहीं समझना चाहिए।


