Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकारी नौकरी छोड़ने वाली दूसरी महिला अफसर, IAS दिव्या मित्तल के बाद PCS अनुपमा राग ने लिया बड़ा फैसला

सरकारी नौकरी छोड़ने वाली दूसरी महिला अफसर, IAS दिव्या मित्तल के बाद PCS अनुपमा राग ने लिया बड़ा फैसला

उत्तरप्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों की नौकरी छोड़ने का सिलसिला जारी है। पिछले पांच-छह माह में दो प्रशासनिक महिला अधिकारी नौकरी को अलविदा कह चुकी है। इसकी शुरुआत आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल से हुई थी, जिन्होंने यूपी की प्रशासनिक सेवा को छोड़कर राजनीति में आने का ऐलान कर दिया, लेकिन अब यूपी में पीसीएस अधिकारी अनुपमा राग ने भी नौकरी से अलविदा कह दिया।

अनुपमा राग यूपी में पीसीएस अधिकारी होने के साथ सिंगर भी है और उसकी शादी राजनीतिक घराने में हुई है। अनुपमा यूपी सरकार में डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर तैनात है और उसने इस्तीफा की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है। जहां पर अनुपमा राग के अचानक ही इस फैसले से उनके प्रशंसक हैरान रह गए।

समाजवादी नेता की पत्नी है अनुपमा राग

पीसीएस अधिकारी अनुपमा राग पेश से सिंगर है। उनकी शादी समाजवादी नेता अनुराग भदौरिया के साथ हुई है और अनुराग भदौरिया फिलहाल समाजवादी पार्टी में प्रवक्ता है। जबकि अनुपमा राग की मां सुशीला सरोज भी राजनीति में है और वह लखनऊ में मोहनलालगंज से लोकसभा से सांसद रह चुकी है।

अचानक ही अनुपमा राग के इस्तीफे से अटकले लगाई जा रही है कि यूपी में आने वाले विधानसभा चुनावी मैदान में उतर सकती है। अनुपमा के सीतापुर जिले की सिधौली सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि इसके संकेत अनुपमा राग ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से दे दिए है, उनके द्वारा लिखा गया है कि भविष्य में नए संकल्प के साथ नया सफर शुरू करेंगे।

हालांकि अनुपमा ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं की है। लेकिन अनुपमा का इस्तीफा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में फिलहाल यह भविष्य के गर्भ में है कि अनुपमा राग अपनी अगली पारी राजनीति में खेलेगी या कुछ ओर करने वाली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया नया पूर्वानुमान