Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

FD कराने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ने बढ़ाया ब्याज, सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा फायदा

FD कराने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ने बढ़ाया ब्याज, सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा फायदा

त्योहारी सीजन में बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। एफडी पर एचडीएफसी बैंक द्वारा ब्याज दर को बढ़ा दिया है। ब्याज दर बढ़ाने का सबसे ज्यादा फायदा सीनियर सिटीजन को मिलने वाला है और बैंक ब्याज दर बढ़ाने से बचत करने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स को बढ़ा दिया है। यह बढ़ी हुई ब्याज दर तीन करोड़ से कम की एफडी पर लागू होगी। बैंक द्वारा घोषित किया है कि बढ़ी हुई ब्याज दर का लाभ चार नवंबर से लागू हो गया है।

कम अवधि वाली एफडी पर बढ़ाई ब्याज दर

एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दर को कम अवधि वाली एफडी पर बढ़ाया गया है। बैंक की तरफ से स्पष्ट किया है कि 61 दिन से छह माह तक एफडी करवाने वाले उपभोक्ताओं को पहले 4.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था, लेकिन अब 50 प्वाइंटस की वृद्धि करते हुए 4.75 फीसदी कर दिया है। जबकि 6 माह एक दिन से लेकर नौ माह तक की एफडी पर 15 प्वाइंट्स की वृद्धि की गई है। अब इस एफडी पर ग्राहक को 5.65 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।

इसके अलावा नौ माह एक दिन से लेकर एक साल तक की एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़कर 5.90 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह एक साल से लेकर 15 महीने से कम की एफडी पर 6.25 फीसदी की ब्याज दर दी जाएगी7 जबकि 15 माह से लेकर 18 माह से कम की एफडी पर 6.35 फीसदी ब्याज दर दी जाएगी। तीन साल एक दिन से लेकर चार साल और सात महीने से कम के एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज दर दी जाएगी। जबकि चार साल 7 माह से लेकर पांच साल की एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज दर दी जाएगी।

सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा ब्याज

एचडीएफसी बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन की एफडी पर ज्यादा ब्याज दर दी जा रही है। एचडीएफसी की तरफ से बताया गया है कि सीनियर सिटीजंस द्वारा एफडी करवाने पर 7.20 फीसदी तक ब्याज दर दी जाएगी। यह ब्याज दर तीन साल एक दिन से लेकर चार साल सात माह से कम की एफडी पर दिया जाएगा। जबकि चार साल और सात माह से लेकर पांच साल साल तक डिपॉजिट पर भी 7.20 फीसदी का इंटरेस्ट रेट मिलेगा।

10 लाख की एफडी पर पांच साल में मिलेगा 387227 रुपये ब्याज

एचडीएफसी बैंक द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दर के बाद निवेशकों की राशि काफी बढ़ने वाली है। अगर कोई ग्राहक दस लाख रुपये की एफडी पांच साल की करवाता है तो उसको सालाना 6.60 फीसदी के ब्याज दर मिलेगी। ऐसे में उसको पांच साल में 387227 रुपये का ब्याज मिलेगा। ऐसे में उसी पूंजी बढ़कर 1387227 रुपये हो जाएगी।

जबकि सीनियर सिटिजंस की बात की जाए तो उनको पांच साल में 428748 रुपये का ब्याज मिलने वाला है। अगर सीनियर सिटीजंस 5 साल के लिए दस लाख रुपये की एफडी करवाता है तो उसको 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ऐसे में उसको पांच साल में 4,28,748 रुपये का ब्याज मिलेगा और उसकी राशि बढ़कर 1428748 रुपये हो जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया नया पूर्वानुमान