Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के 18 डिपो के 43 रोडवेज चालक को प्रमोशन, 9300-34800 वेतनमान और 3600 ग्रेड पे का मिलेगा लाभ

हरियाणा के 18 डिपो के 43 रोडवेज चालक को प्रमोशन, 9300-34800 वेतनमान और 3600 ग्रेड पे का मिलेगा लाभ

Roadways Promotion List : हरियाणा रोडवेज विभाग ने 18 डिपो में कार्यरत 43 रोडवेज चालकों को दिवाली पर प्रमोशन का तोहफा दिया है। इन रोडवेज चालकों को यार्ड मास्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ ही 43 रोडवेज चालकों पे ग्रेड भी बढ़ गया है। रोडवेज विभाग द्वारा प्रमोशन की लिस्ट जारी होते ही रोडवेज कर्मचारियों ने खुशी जताई है। परिवहन विभाग की तरफ से शुक्रवार को पदोन्नति के आदेश जारी करके हुए इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है और इन चालकों को नए पद के अनुसार वेतनमान और ग्रेड पे का लाभ देने के आदेश दिए है।

यार्ड मास्टर को अब यह मिलेगा पे ग्रेड

परिवहन विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज की तरफ से जारी पदोन्नति की लिस्ट में यार्ड मास्टर के पे ग्रेड के बारे में जानकारी दी गई है। 18 डिपो के पदोन्नत हुए 43 यार्ड मास्टर को अब 9300-34800 रुपये के वेतनमान तथा 3600 रुपये ग्रेड पे के तहत वेतन मिलेगा। यह वेतनमान अब एफपीएल 6 के अंतर्गत आता है।

इन जिलों के चालक हुए पदोन्नत

परिवहन विभाग के महानिदेशक की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार प्रदेश के 18 डिपो के चालकों को पदोन्नत किया गया है। इसमें भिवानी, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, जींद, झज्जर, कैथल, चरखी दादरी, दिल्ली, रोहतक, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पलवल, रेवाड़ी, नूंह और पंचकूला सहित अन्य डिपो में कार्यरत चालकों को यह प्रमोशन दी गई है।

परिवहन विभाग की पदोन्नति के लिए यह थी शर्तें

परिवहन विभाग की तरफ से जिन 43 चालकों को पदोन्नति दी गई है, उनके पूरा रिकार्ड विभाग से लिया गया था और पदोन्नति की नियम व शर्ते निर्धारित की गई थी। इसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कोई लंबित चार्जशीट, न्यायालय में मामला या सतर्कता जांच नहीं होनी चाहिए। पदोन्नत कर्मचारियों को नए पद पर कार्यभार संभालने के बाद एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होगा। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत कर्मचारियों के पदस्थापन संबंधी आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

नई नियुक्ति तक पहले वाली ड्यूटी करते रहेंगे चालक

परिवहन विभाग के महानिदेशक की तरफ से जारी आदेश के अनुसार जिन चालकों को पदोन्नति दी गई है, वह आगामी आदेशों तक मौजूदा ड्यूटी करते रहेंगे। उनके नए पदस्थापन के आदेश जारी होने के बाद ही संबंधित कर्मचारी यार्ड मास्टर के पद पर नई जिम्मेदारी संभाल सकेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बड़ोदिया में तुलसी विवाह की भव्य तैयारी, शिल्पकार लीलाराम शर्मा का हुआ सम्मान