Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लाडवा से कुरूक्षेत्र होते हुए खाटूश्याम तक नई बस सेवा हुई शुरू, शेड्यूल हुआ जारी

श्रद्धालुओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने मंच से ही कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम के लिए हरियाणा रोडवेज की बस शुरू करने की घोषणा की थी। अब हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा कुरुक्षेत्र से खाटूश्याम के लिए चलने वाली हरियाणा रोडवेज की सीधी बस का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र डिपो की खाटू श्याम के लिए चलाई गई नई बस लाडवा से चलकर वाया कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, हिसार, राजगढ़, चुरु, लक्ष्मणगढ़ और सीकर के रास्ते खाटू श्याम तक यात्रियों का सफर आसान बनाएगी।

HARYANA ROADWAYS SCHEDULE
HARYANA ROADWAYS SCHEDULE

Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अभी हाल ही में कुरुक्षेत्र में एक जागरण के दौरान खाटू श्याम जी के एक श्रद्धालु द्वारा कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम के लिए सीधी बस शुरू करने की मांग की गई थी। श्रद्धालुओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने मंच से ही कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम के लिए हरियाणा रोडवेज की बस शुरू करने की घोषणा की थी। अब हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा कुरुक्षेत्र से खाटूश्याम के लिए चलने वाली हरियाणा रोडवेज की सीधी बस का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र डिपो की खाटू श्याम के लिए चलाई गई नई बस लाडवा से चलकर वाया कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, हिसार, राजगढ़, चुरु, लक्ष्मणगढ़ और सीकर के रास्ते खाटू श्याम तक यात्रियों का सफर आसान बनाएगी।

लाडवा से खाटू श्याम के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई लाडवा से कुरुक्षेत्र होते हुए खाटू श्याम तक सीधी बस सेवा लाडवा से सुबह 6:00 बजे चालकर कुरूक्षेत्र पहुंचेगी। यह बस कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से सुबह 6:30, कैथल से सुबह 8:00 बजे, नरवाना से सुबह 8:50, हिसार से सुबह 10:40 बजे, चुरू से दोपहर 2:00 बजे और सीकर से शाम 4:30 बजे चलकर खाटू श्याम लगभग शाम 5:30 बजे तक पहुंच जाएगी।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

प्रदेश के मुख्यमंत्री लाइव सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र और खाटू श्याम के बीच चलाई गई हरियाणा रोडवेज की नई बस खाटू श्याम से लाडवा के लिए अगले दिन सुबह 6:00 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस सीकर से सुबह 7:00 बजे, चुरू से सुबह 9:30 बजे हिसार से दोपहर 1:00 बजे चालकर कुरूक्षेत्र होते हुए 5:30 बजे तक लाडवा पहुंच जाएगी। लाडवा से रिंगस तक इस बस का किराया 495 रखा गया है। इस बस के शुरू होने से सबसे अधिक खाटू श्याम बाबा के श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के 18 डिपो के 43 रोडवेज चालक को प्रमोशन, 9300-34800 वेतनमान और 3600 ग्रेड पे का मिलेगा लाभ