Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंशुल-अर्शदीप पर रहेगी कल सबकी नजर, गेंदबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है वेलिंगटन की पिच

अंशुल-अर्शदीप पर रहेगी कल सबकी नजर, गेंदबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है वेलिंगटन की पिच

India-Newzealand Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल वेलिंगटन के मैदान पर होने जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में सबकी नजरें अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह पर रहेगी। तेज गेंदबाजी के लिहाज से वेलिंगटन की पिच को अच्छा माना जाता है। ऐसे कल होने वाले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज कुछ बड़ा कारनामा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले मैच में दोनों भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को पूरे मुकाबले में हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की पूरी टीम मात्र 40 ओवर ही खेल पाई थी। ऐसे में कल वेलिंगटन के हेनरी ग्राउंड में होने जा रहे कल के मुकाबले में भी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज से भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है।

अंशुल कंबोज पिछले मुकाबले में रहे थे ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच'

भारतीय टीम के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में शानदार गेंदबाजी का परिचय दिया था। अंशुल कंबोज ने 10 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने दो ओवर मेडन भी निकाले थे।

अंशुल ने गेंदबाजी के दौरान मात्र 2.20 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे। शानदार गेंदबाजी की बदौलत उनको पिछले मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब के लिए चुना गया था। अंशुल के अलावा अर्शदीप सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं गुरनूर ब्रार को पिछले मैच में तीन विकेट मिले थे।

टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकता है भारत

वेलिंग्टन के हेनरी मैदान पर कल 7 नवंबर को सुबह 7:30 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला शुरू होगा। भारतीय कप्तान अपनी पुरानी रणनीति के तहत कल मैदान पर टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकते हैं।

जानकारों के अनुसार वेलिंग्टन के मैदान पर बाद में बैटिंग करने वाली टीम को बल्लेबाजी में फायदा मिलता है। वहीं इससे पहले हुई t20 सीरीज और एक एकदिवसीय मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला लिया है। ऐसे में भारत भी टॉस जीतने के बाद कल वेलिंग्टन के मैदान पर फील्डिंग करने उतर सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया नया पूर्वानुमान